शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन लॉन्च होगा 24 फरवरी को

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2016 14:09 IST
बहुप्रतीक्षित शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख और उपलब्धता के लेकर चल रहे कयासों के दौर के बीच आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया गया है। शाओमी ने जानकारी दी है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट से लैस यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

शाओमी के सह-संस्थापक और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लिवाव जियांग ने शुक्रवार को अपने वीबो अकाउंट के जरिए लॉन्च की तारीख का खुलासा किया। शाओमी एमआई 5 के बारे में और जानकारी मंगलवार को कंपनी के एमआईयूआई फोरम में दी जाएगी। फोरम पोस्ट में चीन में आयोजित किए गए एमआई 5 के ब्रीफिंग इवेंट की कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं।
Advertisement

चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने पहले ही जानकारी दी थी कि वह अपने अगले फ्लैगशिप डिवाइस एमआई5 को स्प्रिंग फेस्टिवल के बाद लॉन्च करेगी जो इस साल 8 फरवरी से शुरू होकर 15 दिनों तक चलेगा। बाद में शाओमी के सह-संस्थापक और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लिवान जियांग ने जानकारी दी है कि एमआई 5 की बिक्री लॉन्च के एक हफ्ते बाद शुरू हो जाएगी।

शाओमी एमआई 5, कंपनी के बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से है। हाल ही में कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने 2015 में 70 मिलियन से ज्यादा हैंडसेट बेचे। लेकिन यह उसकी उम्मीदों से कम है। ऐसे में अगले फ्लैगशिप डिवाइस की सफलता पर कंपनी का बहुत कुछ दाव पर है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी या क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 3 जीबी या 4 जीबी रैम, 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया जा रहा है। इसमें 3600 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़ 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एमआईयूआई 7 ओएस पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.