शाओमी एमआई 5 का ब्लैक कलर वेरिएंट आज भारत में मिलेगा

शाओमी एमआई 5 का ब्लैक कलर वेरिएंट आज भारत में मिलेगा
विज्ञापन
शाओमी इंडिया ने ऐलान किया है कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 के ब्लैक कलर वेरिएंट की बिक्री शुक्रवार से  भारत में शुरू होगी। यह स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट पर सुबह 10 बजे से उपलब्ध होगा।

याद दिला दें कि शाओमी एमआई 5 को भारत में 31 मार्च को लॉन्च किया गया था। भारत में इस हैंडसेट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को मार्केट में उतारा गया था जिसकी कीमत 24,999 रुपये है। लॉन्च के वक्त कंपनी ने बताया था कि यह हैंडसेट शुरुआती कुछ हफ्तों तक कंपनी की आधिकारिक ई-कॉमर्स वेबसाइट एमआई डॉट कॉम पर मिलेगा। इसके कुछ हफ्तों बाद अन्य ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी जानकारी गुरुवार को दी गई। ज्ञात हो कि कंपनी पहले इस हैंडसेट को फ्लैश सेल के जरिए बेच रही थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से यह ओपन सेल में उपलब्ध है।

शाओमी ने एक फेसबुक पोस्ट में स्पष्ट किया कि शाओमी एमआई 5 गोल्ड कलर वेरिएंट भी भारत में 'जल्द' उपलब्ध होगा लेकिन इस बारे में जानकारी नहीं दी। याद दिला दें, इसी महीने शाओमी ने इस स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और टाटा क्लिक के जरिए भारत में उपलब्ध कराया था। इससे पहले एमआईडॉटकॉम पर यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध था। शाओमी ने इस फोन के दूसरे वेरिएंट को भारत में लॉन्च नहीं किया है।

पिछले महीने, शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने गैजेट्स 360 से बातचीत में पुष्टि की थी कि कंपनी जल्द ही भारत में एमआई 5 का ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च करेगी।


अगर आपको शाओमी एमआई 5 के बारे में नहीं याद है तो हम बता दें कि नैनो डुअल सिम सपोर्ट के साथ इसमें (1080x1920 पिक्सल) 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428 पीपीआई है। एड्रेनो 530 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियर कैमरे में 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे में एफ/2.0 अपर्चर है।

फोन का डाइमेंशन 144.5x69.2x7.25 मिलीमीटर और वज़न 129 ग्राम है। एमआई 5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है। फोन में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एसी, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास और एनएफसी मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »