शाओमी एमआई 5 का ब्लैक कलर वेरिएंट भारत में जल्द मिलेगा: ह्यूगो बारा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 मई 2016 09:48 IST
गूगल आईओ 2016 में गैजेट्स 360 को शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा के साथ बातचीत का मौका मिला। एंड्रॉयड टीवी सेट-टॉप बॉक्स 'एमआई बॉक्स' के लॉन्च के लिए बारा डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

बारा ने भारतीय बाजार में कंपनी की वर्तमान स्थिति के बारे में बात की। बारा के मुताबिक, हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी नोट 3 और शाओमी एमआई 5 को उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इन दोनों स्मार्टफोन को भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

शाओमी के ह्यूगो बारा ने बताया कि भारत में इन दोनों स्मार्टफोन की मांग बहुत ज्यादा रही है। फ्लैश सेल की तरह ही ओपन सेल में भी फोन सोल्ड आउट हो रहे हैं। बारा के अनुसार, रेडमी नोट 3 अपनी कीमत व फीचर के हिसाब से भारतीय बाजार में पूरी तरह से फिट बैठता है और इसकी जबरदस्त मांग इस बात का उदाहरण है। कंपनी रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन का प्रोडक्शन बढ़ा रही है ताकि मांग के हिसाब से हैंडसेट की सप्लाई हो सके।


इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 24,999 रुपये की कीमत वाले एमआई 5 स्मार्टफोन की भी भारत में काफी मांग रही है। भारतीय ग्राहकों की मांग पूरी करने के लिए कंपनी एमआई 5 के प्रोडक्शन को तेजी से बढ़ा रही है। उनके मुताबिक , कंपनी भारत में शाओमी एमआई 5 की ज्यादा स्टॉक कीपिंग यूनिट लाने पर काम कर रही है। भारत में इस स्मार्टफोन के ब्लैक कलर वेरिएंट की जबरदस्त मांग के चलते कंपनी भारत में एमआई 5 का ब्लैक कलर वेरिएंट लाने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में एमआई 5 को जल्द लॉन्च करने की योजना है लेकिन किसी रिलीज तारीख के बारे में नहीं बताया।

इसके अलावा बारा ने गैजेट्स 360 को एमआई बॉक्स एंड्रॉयड टीवी भी दिखाया। गूगल आईओ 2016 में लॉन्च किए गए शाओमी एमआई बॉक्स एंड्रॉयड टीवी सेट-टॉप बॉक्स की सबसे बड़ी खासियत इसका 4के वी़डियो को 60 फ्रेम प्रति सेकेंड में स्ट्रीम करना है।  एमआई बॉक्स में क्वाड-कोर एआरएम कॉर्टेक्स-ए53 सीपीयू और ग्राफिक्स के लिए माली 450 जीपीयू दिया है। इसमें 2 जीबी रैम है। यह एमआई बॉक्स 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है और यूएसबी कनेक्ट कर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.