शाओमी एमआई 4सी के एक खास स्पेसिफिकेशन की खबर पर लगी मुहर

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 21 सितंबर 2015 14:04 IST
शाओमी मंगलवार को चीन में अपना एमआई 4सी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले इस हैंडसेट को लेकर कई रिपोर्ट सामने आई हैं जिनमें डिवाइस के स्पेसिफिकेसन के साथ कीमत का भी खुलासा किया गया है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाओमी एमआई 4सी स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट फ़ीचर करने वाला कंपनी का पहला हैंडसेट होगा। अब शाओमी के सह-संस्थापक और प्रेसिडेंट लिन बिन ने इसकी पुष्टि की है। साथ में यह भी बताया है कि हैंडसेट में माइक्रो-यूएसबी कनेक्टर भी मौजूद रहेगा।

चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर जारी किए गए एक पोस्ट में बिन ने बताया कि शाओमी एमआई 4सी माइक्रो-यूएसबी केबल और यूएसबी टाइप-सी एडप्टर के साथ आएगा। इस एडप्टर को माइक्रो-यूएसबी केबल से कनेक्ट करके फोन से जोड़ा जा सकता है। बिन ने यह भी खुलासा किया कि एमआई 4सी स्मार्टफोन 4जी एलटीई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा।
कुछ दिनों पहले बिन ने इस डिवाइस के 22 सितंबर को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि शाओमी एमआई 4सी के दो वेरिएंट होगे। एक वेरिएंट 2जीबी रैम व 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज होगी।

एमआई 4 हैंडसेट के नए वेरिएंट एमआई 4सी को लेकर अब तक कई रिपोर्ट आ चुकी हैं। शाओमी के ज्यादातर हैंडसेट की तरह इसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा और इसके बाद अन्य क्षेत्रों में। उम्मीद है कि इस हैंडसेट को अक्टूबर के पहले हफ्ते में मार्केट में उतारा जाए।
Advertisement

शाओमी टुडे ने जानकारी दी है कि एमआई 4सी हैंडसेट के 16जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1499 (करीब 15,650 रुपये) होगी और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए थोड़ा ज्यादा पैसा खर्चना होगा।
Advertisement

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस एमआई 4 और बजट स्मार्टफोन एमआई 4आई के बीच की होगी। हाल ही में कथित तौर पर शाओमी एमआई 4सी के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक हुई थी। इसके जरिए यह जानकारी सामने आई कि डिवाइस में स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर होगा। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2जीबी का रैम, 16जीबी स्टोरेज और 3080 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है। रिटेल बॉक्स पर 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे को भी लिस्ट किया गया है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.