Mi 11 Lite मार्च में हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन व रेंडर्स ऑनलाइन लीक

यूट्यूबर का कहना है कि मी 11 लाइट में फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 जनवरी 2021 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Mi 11 Lite फोन Mi 11 का टोन-डाउन वर्ज़न होगा
  • Mi 11 Pro फोन फरवरी में लॉन्च किया जाएगा
  • मी 11 लाइट में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Mi 11 Lite फोन दो कलर ऑप्शन में आ सकता है एक ब्लू और दूसरा ब्लैक।

Xiaomi कथित रूप से इन दिनों Mi 11 Lite स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। Mi 11 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया गया था और अब कंपनी इसके अन्य वेरिएंट्स भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Mi 11 Pro स्मार्टफोन मी 11 की तुलना में अधिक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा, जो कि फरवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं अब टिप्सटर ने जानकारी दी है कि कंपनी इसके मी 11 लाइट मॉडल पर भी काम कर रही है। यह मी 11 का टोन-डाउन वर्ज़न हो सकता है, जिसके स्पेसिफिकेशन व रेंडर्स ऑनलाइन लीक किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 732 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
 

Mi 11 Lite price, launch timeline (expected)

वियतनामी यूट्यूबर Pixel ने वीडियो पब्लिश करते हुए Mi 11 Lite के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है और इतना ही नहीं बल्कि स्मार्टफोन के कुछ रेंडर्स को भी साझा किया गया है। टिप्सटर का कहना है कि इस फोन की कीमत VND 7,50,000 (लगभग 23,600 रुपये) या VND 8,00,000 (लगभग 25,200 रुपये) होगी। यूट्यूबर के अनुसार, मी 11 लाइट स्मार्टफोन को वियतनाम में मार्च के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आ सकता है एक ब्लू और दूसरा ब्लैक।
Advertisement
 

Mi 11 Lite design, specifications (expected)

यूट्यूबर द्वारा मी 11 लाइट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स को लीक किया गया है। रेंडर्स में फ्लैट होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ सेल्फी कैमरा कटआउट देखा जा सकता है जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित है। इसके अलावा फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वर्गाकार मॉड्यूल में स्थित है। तीन कैमरा सेंसर में से दो सेंसर काफी बड़े हैं, जबकि तीसरा सेंसर थोड़ा छोटा है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यूट्यूबर का कहना है कि मी 11 लाइट में फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए मी 11 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। यूट्यूबर ने यह भी उल्लेख किया है कि मी 11 लाइट में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है, लेकिन  रेंडर में यह कटआउट देखने को नहीं मिला है। फिलहाल, Xiaomi ने इस फोन के संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, तो ऐसे में यह खबर अफवाह मात्र भी साबित हो सकती है।

टिप्सटर अभिषेक यादव ने संकेत दिए हैं कि मी 11 लाइट मॉडल भारत में Poco F2 के रूप में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने भारत में इस फोन को टीज़ करना शुरू कर दिया है। पोको एफ2 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर और 4,250एमएएच बैटरी से लैस होगा। पोको एफ2 फोन एमोलेड डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट  के साथ भी दस्तक दे सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 11 Lite, Mi 11 Lite Specifications, Xiaomi, Mi 11 Lite Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.