Mi 10 Pro Plus फोन 11 अगस्त को हो सकता है लॉन्च

Lu Weibing के वीबो पोस्ट में जानकारी दी गई है कि इस इवेंट के दौरान कंपनी के को-फाउंडर Lei Jun पब्लिक स्पीच देंगे, जिसमें कंपनी की शुरुआत से लेकर अब-तक के सफर की बात की जाएगी।

Mi 10 Pro Plus फोन 11 अगस्त को हो सकता है लॉन्च

ऑनलाइन माध्यम के जरिए सेलिब्रेट की जाएगी Xiaomi की 10वीं वर्षगांठ

ख़ास बातें
  • Xiaomi के इस वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किए जा सकते हैं कुछ नए प्रोडक्ट्स
  • भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा कंपनी का वर्चुअल इवेंट
  • Mi 10 Pro Plus को हाल ही में AnTuTu बेंचमार्किंग वेबसाइट पर शानदार स्कोर
विज्ञापन
Xiaomi कंपनी 11 अगस्त को अपनी 10वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है, इस वर्चुअल इवेंट के दौरान कंपनी कथित Mi 10 Pro Plus स्मार्टफोन और कुछ नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है। शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट Lu Weibing ने अपने वीबो पोस्ट के जरिए इस इवेंट की घोषणा की। इस इवेंट में कंपनी के को-फाउंडर Lei Jun स्पीच देंगे, जिसमें वह कंपनी के भूतकाल, वर्तमान व भविष्य की बात करेंगे। इन सब के अलावा इस इवेंट में और क्या कुछ खास होगा, इससे संबंधित जानकारियां आने वाले दिनों में साफ की जा सकती हैं।

Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट Lu Weibing के वीबो पोस्ट में एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें 11 अगस्त को कंपनी की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर एक वर्चुअल इवेंट की घोषणा की गई है। यह इवेंट स्थानिय समयानुसार 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) शुरू होगा। पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया गया है कि इस इवेंट के दौरान कंपनी के को-फाउंडर Lei Jun पब्लिक स्पीच देंगे, जिसमें कंपनी की शुरुआत से लेकर अब-तक के सफर की बात की जाएगी। इसके अलावा पोस्ट के हैशटैग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी नया प्रोडक्ट लॉन्च भी कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी Mi 10 Pro Plus से पर्दा उठा सकती है, हालांकि इस नाम के फोन के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। वहीं, कंपनी ने फिलहाल यह भी साझा नहीं किया है कि यह वर्चुअल इवेंट कहां स्ट्रीम किया जाएगा, हालांकि उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह सब जानकारियां साफ कर दी जाएंगी।  

आपको बता दें, एक जाने-माने टिप्सटर Digital Chat Station ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है, इस पोस्ट उसने कहा है कि इस इवेंट के दौरान कुछ नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे जिसमें स्मार्टफोन भी शामिल होंगे। शाओमी ने फिलहाल यह भी साफ नहीं किया है कि इस इवेंट के दौरान क्या लॉन्च किया जाना है, लेकिन मी 10 प्रो प्लस की लीक्स व लिस्टिंग के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी का अगला लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन यही है।

गौरतलब है कि मी 10 प्रो प्लस स्मार्टफोन को हाल ही में AnTuTu बेंचमार्किंग वेबसाइट पर शानदार स्कोर प्राप्त हुए थे और उस वक्त कहा गया था कि यह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, इसी टिप्सटर ने यह भी जानकारी सार्वजनिक की थी कि यह साल 2020 का सबसे तेज़ चार्ज होने वाला स्मार्टफोन होगा। बताया जा रहा है कि यह फोन हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, 30x ज़ूम के साथ पावरफुल कैमरा व स्टीरियो स्पीकर्स से लैस होगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi 10th Anniversary, Mi 10 Pro Plus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »