• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro हुए लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 108 मेगापिक्सल कैमरे से हैं लैस

Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro हुए लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 108-मेगापिक्सल कैमरे से हैं लैस

Mi 10 और Mi 10 Pro में 108-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों फोन में एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11, 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट आदि फीचर्स के साथ आते हैं

Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro हुए लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 108-मेगापिक्सल कैमरे से हैं लैस

Xiaomi Mi 10 Series की कीमत CNY 3,999 (लगभग 40,000 रुपये) से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro में 90Hz का डिस्प्ले शामिल है
  • दोनों फोन क्वॉड रियर कैमरा सेटअप और कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आते हैं
  • मी 10 और मी 10 प्रो के सेटअप में 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर है
विज्ञापन
Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro आखिरकार लॉन्च हो गए हैं। दोनों नए मी फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आते हैं और इनमें LPDDR5 रैम और UFS 3.0 स्टोरेज दी गई है। मी 10 और मी 10 प्रो दोनों फोन क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं और इनमें 108-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाला सेटअप दिया गया है।  हालांकि दोनों फोन के सेटअप में शामिल अन्य कैमरा के सेंसर में अंतर है। इसके अलावा बता दें कि कैमरा बेंचमार्क वेबसाइट DxOMark ने Mi 10 Pro को 124 स्कोर दिया है, जिसके साथ अब यह फोन वेबसाइट में बेस्ट कैमरा फोन की लिस्ट का लीडर बन गया है। इससे पहले इस लिस्ट को Mi Note 10 Pro और Huawei Mate 30 Pro लीड कर रहे थे।

Xiaomi Mi 10 price
मी 10 की चीन में कीमत CNY 3,999 (लगभग 40,000 रुपये) से शुरू होती है। इस कीमत में फोन का 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन के 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: CNY 4,299 (लगभग 43,000 रुपये और CNY 4,699 (लगभग 47,000 रुपये) है। यह फोन टाइटेनियम सिल्वर ब्लैक, पीच गोल्ड और आइस ब्लू रंगों के विकल्पों में उपलब्ध होगा। Mi 10 का प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो चुका है और यह 14 फरवरी से खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएगा। Xiaomi ने एक कूलर अटैचमेंट भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत CNY 129 (लगभग  1,300 रुपये) है। इसके अलावा कंपनी ने 65W चार्जर को CNY 149 (लगभग 1,500 रुपये) में लॉन्च किया है।

Xiaomi Mi 10 Pro price
बात करें सीरीज के हाई-एंड मॉडल मी 10 प्रो की तो चीन में इस फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को CNY 4,999 (लगभग 50,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन के 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: CNY 5,499 (लगभग 55,000 रुपये) और CNY 5,999 (लगभग 60,000 रुपये) है।  Mi 10 Pro का प्री-ऑर्डर भी चीन में शुरू हो चुका है और इसकी पहली सेल चीन में 18 फरवरी से शुरू होगी। फोन को पर्ल व्हाइट और स्टार्री ब्लू रंगों के विकल्पों में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा शाओमी ने मी 10 प्रो के लिए एक स्पेशल केस लॉन्च किया है, जिसमें समय और नोटिफिकेशन देखने के लिए एक छोटा सा कटआउट दिया गया है। इस केस को लाल रंग में लॉन्च किया गया है और इसकी चीन में कीमत CNY 69 (लगभग 700 रुपये) है। 

Xiaomi Mi 10 specifications
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आता है। यह डिस्प्ले कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आता है और इसमें 1,120 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। Mi 10 का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो अधिकतम 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है।
 
mi

Mi 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और यह कैमरा 7-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 123-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू और f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरा 2-मेगापिक्सेल रिजॉल्यूशन वाले f/2.4 लेंस हैं। यूज़र्स इस कैमरा सेटअप से 7,680 x 4,320 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Mi 10 में 4,780 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Xiaomi Mi 10 Pro specifications
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 प्रो भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ एमोलेड पैनल के साथ आता है। डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसमें 1,200 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस का सपोर्ट शामिल है। Mi 10 Pro का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो, डीसी डिमिंग, डीसीआई-पी3 कलर गामुट सपोर्ट के साथ था है। मी 10 प्रो में भी ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो अधिकतम 12 जीबी LPDDR5 रैम और 512 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है।

Mi 10 में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और यह कैमरा 8-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें 20-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 117-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू और f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरा f/2.0 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सेल लेंस और f/2.0 अपर्चर, 10x ऑप्टिकल ज़ूम, ओआईएस के साथ आने वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। इस फोन में भी 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Mi 10 Pro में 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 50W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मी 10 और मी 10 प्रो में डुअल-मोड 5जी और वाई-फाई 6 स्टैंडर्ड सपोर्ट भी दिया गया है। मी 10 प्रो की डाइमेंशन 162.6x74.8x8.96 एमएम है और इसका वज़न 208 ग्राम। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • कमियां
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4780 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »