Samsung के 150 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर पर चल रहा है काम

150 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर नोनासेल टेक्नोलॉजी पर अधारित होगा, जो कंपनी ने ISOCELL Bright HM1 सेंसर में भी इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 मार्च 2020 18:09 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग के 150 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर में इस्तेमाल होगी नोनासेल टेक्नोलॉजी
  • कैमरा सेंसर प्रोड्यूस करेगा 16 मेगापिक्सल की तस्वीरें
  • सैमसंग का यह सेंसर चीनी कंपनियों के लिए हो सकता है उपलब्ध

Xiaomi ने Samsung से की है इस 150 मेगापिक्सल कैमरे की मांग

Samsung अपने नए कैमरा सेंसर पर काम कर रही है। खबरें है कि इस सेंसर से 150 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाली तस्वीर ली जाएगी। दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा बनाया जा रहा यह 150 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर नोनासेल टेक्नोलॉजी पर अधारित होगा, जो कंपनी ने ISOCELL Bright HM1 में भी इस्तेमाल किया था। यह सेंसर Samsung Galaxy S20 Ultra में फीचर किया गया था। इस टेक्नोलॉजी में हाई रिजॉल्यूशन नतीजे पाने के लिए 9-इन-1 पिक्सल बाइनिंग तकनीक पर काम होता है। यह पुरानी Tetracell टेक्नोलॉजी का अपग्रेड भी है, जो ISOCELL Bright HMX जैसे सेंसर मॉड्यूल में मौजूद है।

Samsung ने अभी तक इस पर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया है। दक्षिण कोरियन फोरम Clien पर पब्लिश हुई एक रिपोर्ट से सैमसंग के 150 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के बारे में पता चला है। टिप्सटर ने इस रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि नए सेंसर का साइज़ 1 इंच का होगा। यह 1/1.33 इंच ISOCELL Bright HM1 सेंसर से बड़ा है जिसे सैमसंग ने पिछले महीने पेश किया था और यह Galaxy S20 Ultra का हिस्सा है।

बड़ा कैमरा सेंसर और एडवांस टेक्नोलॉजी होने के कारण यह सभी फोन के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इसे सीमित तौर पर फ्लैगशिप मॉडल्स में ही उपलब्ध कराया जाएगा। Xiaomi, Oppo और Vivo द्वारा सैमसंग से इस नए सेंसर की मांग करने की जानकारी मिली है। हालांकि, शाओमी इस साल की चौथी तिमाही में इस सेंसर को अपने फ्लैगशिप का हिस्सा बनाने के बारे में विचार कर रही है। वीवो और ओप्पो इस सेंसर को अपने टॉप-एंड स्मार्टफोन में साल 2021 की पहली तिमाही में ऑफर करेंगे, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर से लैस होंगे।

संभावना है कि सैमसंग इस कथित सेंसर का इस्तेमाल अपनी नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप में नहीं करे। वह इसे खासतौर पर अपनी चीनी मैन्युफैक्चरर क्लाइंट्स को ऑफर करे। यह रणनीति थोड़ी अलग लगता है। कंपनी ने 108 मेगापिक्सल  ISOCELL Bright HM1 सेंसर सिर्फ सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा का हिस्सा बनाया है। वहीं, कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का ISOCELL Bright HMX सेंसर बाकी कंपनियों को इस्तेमाल करने दिया है।

ISOCELL Bright HM1 और ISOCELL HMX सेंसर 12 मेगापिक्सल की तस्वीरें प्रोड्यूस करते हैं। हालांकि दोनों ही अलग-अलग पिक्सल बाइनिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 150 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तकनीकी तौर पर 16 मेगापिक्सल आउटपुट ऑफर करेगी। इसमें नोनासेल टेक्नोलॉजी के जरिए 9 पिक्सल को मिलाकर 1 पिक्सल बना दिया दिया जाएगा।
Advertisement

खैर! सैमसंग ने अब तक इस बारे में कोई अधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया है, तो इन अफवाहों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-notch build quality
  • Gorgeous display
  • Excellent cameras, zoom capability
  • Good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Big and unwieldy
  • Extremely expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, 150 megapixel camera
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
  2. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
  2. Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
  4. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  5. सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
  6. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  8. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  9. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  10. 105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.