एक Redmi स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक, Redmi 9 का वेरिएंट होने की संभावना

TENAA की वेबसाइट पर Redmi का फोन मॉडल नंबर M2003J15SC के साथ लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+(1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। वहीं फोन में 4,920 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2020 17:59 IST
ख़ास बातें
  • TENAA की साइट पर M2003J15SC मॉडल नंबर के साथ हुआ लिस्ट
  • एक टिप्सटर ने वीबो अकाउंट पर स्पेसिफिकेशन का किया खुलासा
  • M2003J15SC मॉडल नंबर को पहले Redmi Note 9 Pro से जोड़ा गया था।

Xiaomi की ओर से अभी इस फोन को लेकर चुप्पी

Redmi का एक स्मार्टफोन M2003J15SC मॉडल नंबर के साथ चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्ट हुआ है। साइट की लिस्टिंग फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठाती है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 4जी कनेक्टिविटी और 6.53 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, एक टिप्सटर द्वारा रेडमी के नए एंट्री-लेवल फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन Weibo पर भी पोस्ट किए गए हैं। इस फोन का मॉडल भी TENAA साइट पर लिस्ट हुए मॉडल जैसा ही है। पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो रेडमी का नया फोन मॉडल नंबर M2003J15SC के साथ लॉन्च होगा, जो कि Redmi Note 9 Pro हो सकता है। हालांकि, लेटेस्ट लीक रेडमी नोट 9 प्रो से अलग है।

TENAA की वेबसाइट पर Redmi का फोन मॉडल नंबर M2003J15SC के साथ लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+(1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। वहीं फोन में 4,920 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। लिस्टिंग में यह भी कहा गया है कि फोन में 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम व 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज होगी।
Advertisement

TENAA की साइट पर उपलब्ध तस्वीरों में रेडमी के इस फोन का डिज़ाइन भी देखने को मिला है, जो कि देखने में बिल्कुल वैसा ही है जैसे हमने Redmi Note 9 Pro में देखा था। हालांकि, इनमें थोड़ा अंतर भी है। एलईडी फ्लैश को बैक पैनल पर कैमरा सेटअप के नीचे स्थित करने की जगह बिल्कुल बगल में स्थित किया गया है। वहीं, इसमें सेल्फी कैमरा को ऊपरी बायीं तरफ जगह दी गई है, लेकिन रेडमी नोट 9 प्रो में सेल्फी कैमरा होल-पंच डिज़ाइन के साथ दिया गया है।

इस लिस्टिंग में फोन का डाइमेंशन भी लिस्ट है, जो कि 162.3×77.2×8.9 एमएम है। इसके अलावा लिस्टिंग में डुअल सिम सपोर्ट और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ-साथ ब्लूटूथ व जीपीएस सपोर्ट की भी जानकारी मिली है।
Advertisement

लिस्टिंग के अलावा एक टिप्सटर ने वीबो पर रेडमी के नए एंट्री-लेवल फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी दावा किया, जो कि वही फोन लग रहा है जो मॉडल नंबर M2003J15SC के साथ लिस्ट हुआ है। टिप्सटर ने दावा किया है कि इस फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर होगा। इसमें यह भी कहा गया है कि फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की बताई गई है, जिसमें 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

अफवाह तो यह भी है इस मॉडल नंबर वाला हैंडसेट Redmi 9 सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 9, Xiaomi, Redmi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.