Mi 11 Pro एक बार फिर 120x ज़ूम के साथ लीक, रेंडर भी आया सामने

Mi 11 Pro स्मार्टफोन को फरवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। लेटेस्ट लीक के अनुसार यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप में अपने पेरिस्कोप लेंस में 120x ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा।

Mi 11 Pro एक बार फिर 120x ज़ूम के साथ लीक, रेंडर भी आया सामने

Mi 11 Pro स्मार्टफोन Mi 11 का अपग्रेडिड वर्ज़न होगा, जिसे दिसंबर 2020 में लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • Mi 11 Pro अगले महीने हो सकता है लॉन्च
  • मी 11 प्रो में मिल सकता है 10x ऑप्टिकल ज़ूम
  • फोन में दिया जा सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Mi 11 Pro स्मार्टफोन एक बार फिर 120x ज़ूम के साथ लीक हो गया है, जो कि चारों में से किसी एक कैमरे में मौजूद होगा। यह फोन Mi 11 का अपग्रेडिड वर्ज़न होगा, जिसे दिसंबर 2020 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त मी 11 प्रो की जानकारी नहीं की गई थी, लेकिन माना जा रहा था कि यह इस साल फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, एक टिप्सटर ने कॉन्सेप्ट रेंडर साझा किया है, जो कि मी 11 प्रो हो सकता है। फोन का डिज़ाइन मी 11 की तरह ही है, बस इसका कैमरा मॉड्यूल थोड़ा बड़ा है।

Mi 11 Pro स्मार्टफोन को फरवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। लेटेस्ट लीक के अनुसार यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप में अपने पेरिस्कोप लेंस में 120x ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा। टिप्सटर द्वारा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा की गई तस्वीर के अनुसार, यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। GSMArena की रिपोर्ट कहती है कि 120x ज़ूम डिजिटल और ऑप्टिकल कम्बाइंड होगी, जहां ऑप्टिकल ज़ूम 10x हो सकता है।

मी 11 प्रो में 120x ज़ूम सपोर्ट की जानकारी कई बार सामने आ चुकी है। फोन के रियर कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल सेंसर दिया जा सकता है जैसे कि मी 11 में दिया गया था। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का सेंसर जो असल में 4:1 पिक्सल बाइनिंग की वजह से 200 मेगापिक्सल सेंसर का हो सकता है, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर शामिल हो सकता है।

इसके अलावा टिप्सटर Ben Geskin के द्वारा ट्विटर पर मी 11 प्रो के रेंडर्स साझा किए गए हैं, जिसको लेकर टिप्सटर का कहना है कि वह लीक्स पर आधारित हैं। इन रेंडर्स में फोन का फ्रंट और रियर डिज़ाइन देखने को मिल रहा है। हालांकि, यह रेंडर लीक पोस्टर वाले फोन से थोड़ा अलग है, खासतौर पर फोन का कैमरा मॉड्यूल। लीक पोस्टर में आयतकार कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला है, तो वहीं इस रेंडर में ज्यादा घुमावदार मॉड्यूल देखा जा सकता है, जिसमें चार सेंसर मौजूद हैं।

फिलहाल, Xiaomi ने मी 11 प्रो से संबंधित जानकारी साझा नहीं की है और न ही इसकी लॉन्च के संबंध में किसी प्रकार की घोषणा की गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi 11 Pro, Mi 11
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  2. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  3. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  4. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  5. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  6. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  7. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  8. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  9. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  10. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »