शाओमी ने लॉन्च किए नए बजट मी हेडफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2016 14:51 IST
शाओमी ने अपने नए बजट मी हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने हाल ही में नए पिस्टल फ्रेश इन-ईयर हेडफोन लॉन्च किए थे। नए मी बजट हेडफोन की कीमत 199 चीनी युआन (करीब 2,000 रुपये) है। नए मी हेडफोन चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

नया मी हेडफोन मिंट, औरेंज और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा। नए बजट मी हेडफोन में पीयू लेदर का इस्तेमाल किया गया है। अंदर की तरफ सिलिकॉन मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। शाओमी ने जोर देते हुए कहा कि मी हेडफोन में 'स्किन-फ्रेंडली' मी हेडफोन मटेरियल का इस्तेमाल किया है। नया हेडफोन ''साउंड चैंबर डिज़ाइन'' के साथ आता है और कंपना का दावा है कि यह बाहर के शोर को नहीं आने देगा।

नए मी हेडफोन में एक बिल्ट-इन डंपिंग मटेरियल है। मी के अनाधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, नए मी हेडफोन में जापान हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो हाई-क्वालिटी ऑडियो प्रोडक्ट स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन है।  

हाल ही में, शाओमी ने एक नए इन-ईयर हेडफोन पिस्टन फ्रेश चीन में लॉन्च किए थे। 29 चीनी युआन (करीब 300 रुपये)  की कीमत वाले नए पिस्टन फ्रेश-इन ईयर हेडफोन में एक एल्युमिनियम चैंबर है। ये इन-ईयर हेडफोन बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ आते हैं और इनमें वॉल्यूम कंट्रोल करने या कॉल रिसीव करने के लिए एक बटन दिया गया है।
Advertisement

इससे पहले इसी महीने चीनी कंपनी ने अमेरिकी बाजार में मी इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी लॉन्च किए थे। ये एक्सेसरी कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं और इसकी कीमत 39.99 डॉलर (करीब 2,800 रुपये) है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Headphone, Mi Headphones, Mi Headphone Price, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.