• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत में दो साल पूरे करने पर शाओमी की सेल आज से शुरू, मात्र 1 रुपये में बेचेगी स्मार्टफोन

भारत में दो साल पूरे करने पर शाओमी की सेल आज से शुरू, मात्र 1 रुपये में बेचेगी स्मार्टफोन

भारत में दो साल पूरे करने पर शाओमी की सेल आज से शुरू, मात्र 1 रुपये में बेचेगी स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • मी सेकेंड एनिवर्सरी सेल बुधवार से शुक्रवार तक चलेगी
  • शाओमी कई डिस्काउंट ऑफर कर रही है, इनमें 1 रुपये में फ्लैश सेल भी शामिल है
  • सेल के लिए कंपनी ने कई नई एक्सेसरी का ऐलान भी किया है
विज्ञापन
शाओमी भारत में अपनी सेकेंड एनिवर्सरी मना रही है। बिजनेस के दो साल पूरे करने के उपलक्ष्य में तीन दिनों का कार्निवल आयोजित कर रही है। कंपनी बुधवार से शुक्रवार तीन दिन तक चलने वाली सेल में कई आकर्षक ऑफर दे रही है। इस दौरान कंपनी कॉन्टेस्ट आयोजित करेगी। कुछ प्रोडक्ट की कीमत में अस्थाई कटौती की जाएगी। मी सेकेंड एनिवर्सरी कार्निवल के दौरान 1 रुपये के फ्लैश डील भी मिलेंगे।

बुधवार से शुक्रवार तक चलने वाली मी सेकेंड एनिवर्सरी सेल के तहत, शाओमी मी 5 स्मार्टफोन 2,000 रुपये की छूट के साथ 22,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। शाओमी मी 4 फोन 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 10,999 रुपये में मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर मिलेंगे। इसके अलावा मी ब्लूटूथ स्पीकर 500 रुपये की छूट के साथ 1,999 रुपये पर खरीदा जा सकता है।

फ्लैश डील की बात करें तो शाओमी हर दिन दोपहर में 2 बजे अपने रजिस्टर्ड यूज़र को चुनिंदा डिवाइस मात्र 1 रुपये में मुहैया कराएगी। सेल के पहले दिन दस शाओमी मी 5 और सौ  मी पावर बैंक (20000 एमएएच) इस डील के तहत उपलब्ध होंगे। 21 जुलाई को दस शाओमी रेडमी नोट 3 और 10 मी बैंड (व्हाइट एलईडी) फ्लैश डील के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे। और सेल के आखिरी दिन दस शाओमी मी मैक्स और सौ मी ब्लूटूथ स्पीकर उपलब्ध होंगे। फ्लैश डील सेल हर दिनदोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। इस सेल में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत पड़ेगी और इसके लिए सेल की खबर को 19 जुलाई से पहले फेसबुक पर शेयर करना होगा।

कुछ ऑफर सिर्फ ऐप पर उपलब्ध होंगे। शाओमी मी 5 का गोल्ड कलर वेरिएंट खरीदने पर मुफ्त इन-इयर हेडफोन प्रो गोल्ड मिलेगा। शाओमी मी 4आई के साथ मुफ्त यूएसबी केबल और यूएसबी फैन मिलेंगे। रेडमी नोट 3, मी मैक्स और 20000 एमएएच के पावर बैंक के साथ भी कुछ ऑफर दिए जाएंगे। अगर आप रेडमी नोट 3 को फोन केस के साथ खरीदते हैं तो आपको 100 रुपये की छूट मिलेगी। इसी तरह मी मैक्स स्मार्टफोन को केस के साथ खरीदने पर 50 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा शाओमी चुनिंदा ग्राहकों को मी टीवी भी देगी जिन्होंने मी स्टोर ऐप से खरीदारी की है।

फ्लैश डील्स के अलावा शाओमी 10000 एमएएच मी पावर बैंक, मी इन-इयर कैपसूल हेडफोन और मी इन-इयर हेडफोन प्रो गोल्ड को सीमित संख्या में बेचेगी। मी सेकेंड एनिवर्सरी की वेबसाइट पर गेम खेलने पर कंपनी मी कैश कूपन और मुफ्त मी मैक्स देगी। कीमत की कटौती सिर्फ ब्लूटूथ स्पीकर के लिए की जाएगी। यह 700 रुपये के डिस्काउंट के साथ इन तीन दिनों तक 1,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flash Sale, Mi 2nd Anniversary Sale, Mi India, Sale, Xiaomi, Xiaomi India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »