Xiaomi India का मार्केट शेयर गिरा, निकालेगी 500 के लगभग कर्मचारी!

Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने साल की शुरुआत में कंपनी से इस्तीफा दे दिया था।

Xiaomi India का मार्केट शेयर गिरा, निकालेगी 500 के लगभग कर्मचारी!

Xiaomi ने मोबाइल मार्केट शेयर गिरने के चलते कंपनी ने छंटनी करने की बात कही है।

ख़ास बातें
  • 6 महीने पहले कंपनी की पोजीशन भारत में नम्बर 1 पर थी
  • शओमी इंडिया का मार्केट शेयर 21 प्रतिशत था
  • पिछली तिमाही में यह घटकर अब 17 प्रतिशत ही रह गया है
विज्ञापन
चीन की टेक दिग्गज कंपनी Xiaomi भारत में छंटनी करने जा रही है। Xiaomi India अपने वर्कफोर्स को घटाने जा रही है। भारत में कंपनी के पास डेढ़ हजार लोगों का वर्कफोर्स है। अब इसे घटाकर 1000 तक करने का विचार कंपनी कर रही है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि कंपनी का मार्केट शेयर भारत में पिछली दो तिमाहियों में गिरा है। इसी का असर छंटनी के रूप में देखा जा रहा है। खबर है कि Xiaomi India से पिछले कुछ हफ्तों में 30 के लगभग लोगों को पहले ही निकाला जा चुका है। 

आर्थिक मंदी के चलते पिछले कुछ महीनों में लाखों की संख्या में दुनियाभर में छंटनीं सामने आई हैं। भारत में भी Xiaomi India छंटनी करने जा रही है। ET के अनुसार, मोबाइल मार्केट शेयर गिरने के चलते कंपनी ने छंटनी करने की बात कही है। वर्कफोर्स को घटाकर 1000 तक लाया जाएगा जो कि अब तक 1400-1500 के करीब बताया जा रहा है। पब्लिकेशन के हवाले से कंपनी ने कहा है कि वर्कफोर्स को घटाने का फैसला मार्केट में कंपनी की स्थिति के आधार पर लिया जाता है। साथ ही आने वाले समय में कंपनी के प्रोजेक्ट्स पर भी ये काफी हद तक निर्भर करता है। 

Xiaomi India ने कहा है कि वह भर्तियां भी करती रहेगी लेकिन जब, जहां, जितनी जरूरत होगी, यह उसी के हिसाब से तय होगा। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ये छंटनियां एकदम से नहीं की जाएंगी। मैनेजमेंट टीम इसके लिए पहचान करेगी कि किस कर्मचारी की परफॉर्मेंस कंपनी की जरूरतों के मुताबिक खरी नहीं उतर पा रही है, तभी किसी कर्मचारी को हटाने का फैसला लिया जाएगा। वहीं, कई कर्माचारियों ने इस बात को लेकर आवाज उठाई है कि कंपनी का मार्केट शेयर उसके अंदरूनी संगठन संबंधित मुद्दों के कारण गिर रहा है।  

Xiaomi के पूर्व ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने साल की शुरुआत में कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। मनु कुमार जैन पिछले 9 सालों से कंपनी के लिए काम कर रहे थे। काउंटरपॉइंट डेटा के अनुसार, 6 महीने पहले कंपनी की पोजीशन भारत में नम्बर 1 पर थी जो कि अब लुढ़क कर तीसरे नम्बर पर आ गई है। आंकड़े बताते हैं कि 2022 की तीसरी तिमाही तक शओमी इंडिया का मार्केट शेयर 21 प्रतिशत था, जिसके बाद Samsung का 19 प्रतिशत, और Vivo का 14 प्रतिशत था। लेकिन पिछले 6 महीनों में Samsung ने आगे निकलते हुए 20 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल किया। जबकि Xiaomi नुकसान खाते हए 18 प्रतिशत पर आ गई। पिछली तिमाही में यह घटकर अब 17 प्रतिशत ही रह गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »