शाओमी ने बनाया मुड़ने वाला टचस्क्रीन फोन, लीक हुए वीडियो से खुलासा

शाओमी ने बनाया मुड़ने वाला टचस्क्रीन फोन, लीक हुए वीडियो से खुलासा
ख़ास बातें
  • इस वीडियो में स्मार्टफोन पूरी तरह से काम करता हुआ दिख रहा है
  • स्मार्टफोन एक कोण में घुमा हुआ है और बिना किसी परेशानी के चलता है
  • इस स्मार्टफोन में शाओमी के मीयूआई सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है
विज्ञापन
स्मार्टफोन के अलावा शाओमी को मी एयर प्यूरिफायर, मी बॉक्स सेट टॉप बॉक्स और कई अन्य किस्म के प्रोडक्ट बनाने के लिए जाना जाता है। अब एक वीडियो से खुलासा हुआ है कि चीन की यह कंपनी मुड़ने वाला टचस्क्रीन स्मार्टफोन बनाने में कामयाब हो गई है।

योकू पर लीक हुए एक वीडियो में एक यूज़र हाथों में एक मुड़ा हुए स्क्रीन वाला फोन नज़र आ रहा है। स्मार्टफोन में कंपनी का मीयूआई स्किन नज़र आ रहा है और यूज़र बिना किसी परेशानी के डिवाइस के स्क्रीन पर स्क्रॉल कर रहा है। इस दौरान वह अलग-अलग फंक्शन को परफॉर्म भी कर रहा है। स्मार्टफोन को ऐसे कोण पर मोड़ा गया है कि यूज़र के लिए ऊपर से नीचे तक स्क्रॉल करने में दिक्कत नहीं होती। यूज़र को एक गेम ऐप खोलते और उसमें नेविगेट करते हुए हुए भी दिखाया गया है। इस दौरान स्मार्टफोन उसके हाथों मुड़ा हुआ ही रहता है।

फ्लैक्सिबल डिस्प्ले बहुत दिनों से मार्केट में मौजूद रहे हैं। नोकिया ने तो 2008 में ही नोकिया मॉर्फ कंसेप्ट फोन पेश किया था। इसके बाद सोनी और सैमसंग ने भी कंसेप्ट फोन की झलक विभिन्न टेक ट्रेड शो में दिखाई थी। हालांकि, यह तकनीक कभी भी वास्तविक फोन का हिस्सा नहीं बन सकी।

एलजी डिस्प्ले ने हाल ही में स्मार्टफोन के लिए मुड़ने वाले डिस्प्ले बनाने के लिए करीब 11,768 रुपये निवेश करने की जानकारी दी थी। वहीं, सैमसंग द्वारा भी अगले साल मुड़ने वाले डिस्प्ले से लैस स्मार्टफोन पेश करने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, सैमसंग ने कभी भी इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी। वैसे, शाओमी ने भी मुड़ने वाले डिस्प्ले से लैस स्मार्टफोन को मार्केट में उतारने के बारे में अभी कुछ नहीं कहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mobiles, Bendable Smartphones
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »