शाओमी दिवाली सेल की शुरू, एक रुपये में मिल रहे हैं कई प्रोडक्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2016 11:19 IST
शाओमी की मी दिवाली सेल की शुरुआत आज से हो रही है। तीन दिन तक चलने वाली यह सेल  बुधवार को खत्म होगी । कंपनी ने इस सेल में तीन दिन तक एक रुपये की फ्लैश डील, कीमतों में कटौती, कूपन और कई दूसरे ऑफर दने का वादा किया है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली इस सेल के बारे में विस्तार से जानकारी दी । कंपनी के मुताबिक, एक रुपये वाली फ्लैश डील हर रोज दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा शाओमी मी मैक्स प्राइम को 19,999 रुपये पर लॉन्च किया गया है और इसकी बिक्री शुरू हो गई है। मी मैक्स और मी मैक्स प्राइम में कुछ बड़े फर्क हैं। मी मैक्स प्राइम में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी।
Advertisement

कंपनी ने जानकारी दी है कि दिवाली के मौके पर मी सेल में छह दूसरे स्मार्टफोन को भी छूट के साथ बेचा जा रहा है। इनमें रेडमी 3एस, रेडमी 3एस प्राइम, रेडमी नोट 3 (2 जीबी+16 जीबी), रेडमी नोट 3 (3 जीबी+32 जीबी), मी मैक्स और मी 5 स्मार्टफोन शामिल हैं। शाओमी मी 5 को 3,000 रुपये की छूट के साथ 19,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा शाओमी ज़ीरो प्रतिशत ईएमआई ऑफर भी दे रही है।

रेडमी नोट 3 (3 जीबी+ 32 जीबी) और मी मैक्स पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी और ये स्मार्टफोन क्रमशः 10,999 और 13,999 रुपये में उपलब्ध होंगे। वहीं मी मैक्स स्मार्टफोन खरीदने पर यू़ज़र को मुफ्त हंगामा सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। रेडमी 3एस, रेडमी 3एस प्राइम और रेडमी नोट 3 (2 जीबी + 16 जीबी) पर भी सेल के दौरान 500 रुपये की छूट मिलेगी और ये फोन क्रमशः 6,499 और 8,499 रुपये और 9,499 रुपये में मिलेंगे।
Advertisement

शाओमी मी दिवाली सेल में एक्सेसरी पर भी डिस्काउंट दे रही है। मी इन-ईयर हेडफोन प्रो 400 रुपये की छूट के साथ 1,399 रुपये में उपलब्ध होगा। मी कैपसूल ईयरफोन 100 रुपये की छूट के साथ 899 रुपये में मिलेगा। वहीं मी ब्लूटूथ स्पीकर 700 रुपये डिस्काउंट के साथ 1,999 रुपये में कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। 10000 एमएएच वाला मी पावर बैंक 200 रुपये की छूट के साथ 1,099 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

इसके अलावा शाओमी मी प्रोटेक्ट एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज कवर पर भी 30 प्रतिशत की छूट दे रही है।

हाल में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट मी एयर प्यूरिफायर 9,999 रुपये और 10000 एमएएच मी पावर बैंक प्रो 1,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, मी बैंड 2 की कीमत 1,999 रुपये होगी।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया था कि एक रुपये वाली फ्लैश सेल तीन दिन तक हर रोज दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। सोमवार को रेडमी 3एस और मी ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। जबकि अगले दिन रेडमी नोट 3 (16 जीबी) और 20000 एमएएच पावर बैंक खरीदा जा सकेगा। 19 अक्टूबर को शाओमी मी 4 और मी बैंड 2 को एक रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

शाओमी गो स्मैश नाम से एक नए गेम का आयोजन भी कर रही है जिसे खेलकर ग्राहक मुफ्त डिवाइस और कूपन जीत सकते हैं। हर प्रोडक्ट की खरीदारी पर मी लैपटॉप स्टिकर देगी। 5,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच की खरीदारी करने पर मी कीचैन और 15,000 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर मी यूएसबी फैन मिलेगा। शाओमी मी प्रोटेक्ट पर 300 रुपये की छूट और शाओमी मी 5 खरीदने पर जीरो प्रतिशत ईएमआई भी ऑफर कर रही है। मी दिवाली सेल के दौरान शाओमी हर रोज एक लकी ड्रॉ भी निकालेगी जिसमें एक ग्राहक को मुफ्त रोबोट वैक्यूम दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mi diwali sale, mi diwali sale, redmi 3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.