इन Xiaomi, POCO और Redmi स्मार्टफोन्स को नहीं मिलेगा Android 16 अपडेट! यहां देखें अपना मॉडल

Xiaomi ने Android 16 अपडेट का रोडमैप जारी किया है और साफ कर दिया है कि कई पॉपुलर डिवाइस इसमें शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अगस्त 2025 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने जारी किया Android 16 अपडेट रोडमैप
  • कई पॉपुलर डिवाइस को HyperOS 3 (Android 15) ही मिलेगा आखिरी अपडेट
  • HyperOS 3 लाएगा नया “liquid glass” डिजाइन और कंट्रोल सेंटर एडिटर

इन Xiaomi डिवाइसेज को आखिरी अपडेट के रूप में Android 15-बेस्ड Hyper OS 3 मिलेगा।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi की ब्रांड लाइनअप के तीनों ही ब्रांच, जिनमें Xiaomi, Redmi और POCO शामिल हैं, के कई डिवाइस Android 16 अपडेट का हिस्सा नहीं होंगे। इन मॉडल्स को HyperOS 3 (जो Android 15 पर आधारित होगा) ही आखिरी बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट के रूप में मिलने वाला है। कुछ पॉपुलर नामों में Redmi 12, Redmi 12 5G, Redmi Note 13 4G/5G, POCO C65, POCO F5 5G, POCO X6 Neo, Xiaomi 12 सीरीज के चुनिंदा मॉडल्स, Xiaomi Civi 3 और Xiaomi MIX FOLD 2 शामिल हैं। यानी इन डिवाइस का मेजर अपडेट लाइफसाइकिल यहीं खत्म हो जाएगा। इसमें फ्लैगशिप और मिड-रेंज दोनों तरह के फोन्स शामिल हैं।

कीमत और मार्केटिंग से हटकर देखें तो यह स्टेप पूरी तरह इंडस्ट्री प्रैक्टिस से मेल खाता है। लगभग हर Android ब्रांड अपने फोन्स को एक लिमिटेड टाइम तक ही सपोर्ट करता है और उसके बाद फोकस नए मॉडल्स पर शिफ्ट कर देता है। Xiaomi भी यही रास्ता अपनाता है और अब कंपनी सपोर्टेड डिवाइस के लिए HyperOS को और बेहतर बनाने पर काम करेगी। हम आपको नीचे इस सभी डिवाइसेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आखिरी अपडेट के रूप में Android 15-बेस्ड Hyper OS 3 मिलेगा। इस लिस्ट को XiaomiTime ने बनाया है।

Advertisement

इन डिवाइसेज को नहीं मिलेगा Android 16:

Android 16-बेस्ड HyperOS 3 में कंपनी नए इंटरफेस एलिमेंट्स लेकर आ रही है, जिसका इंस्पिरेशन Apple के “liquid glass” डिजाइन लैंग्वेज से लिया गया है। इसके अलावा अपडेट में और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस, बेहतर एनीमेशन और एक नया कंट्रोल सेंटर एडिटर मिलने की बात कही गई, जिससे यूजर्स को ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शंस मिलेंगे। Xiaomi का रोडमैप बताता है कि HyperOS 3 का रोलआउट सितंबर में शुरू हो जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Software Updates, HyperOS 3, Android 16
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.