Xiaomi का दावा, 6 महीने बेचे 50 लाख Xiaomi Redmi Note 4 हैंडसेट

शाओमी रेडमी नोट 4 की दीवानगी खत्म होने का नाम ले रही। अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने जानकारी दी है कि उसने भारत में 50 लाख Xiaomi Redmi Note 4 हैंडसेट बेच डाले हैं। कंपनी ने बिक्री का यह आंकड़ा मात्र 6 महीने में छू लिया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अगस्त 2017 13:52 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4 की दीवानगी खत्म होने का नाम ले रही
  • भारत में 50 लाख Xiaomi Redmi Note 4 हैंडसेट बिके
  • कंपनी ने बिक्री का यह आंकड़ा मात्र 6 महीने में छू लिया
शाओमी रेडमी नोट 4 की दीवानगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने जानकारी दी है कि उसने भारत में 50 लाख Xiaomi Redmi Note 4 हैंडसेट बेच डाले हैं। कंपनी ने बिक्री का यह आंकड़ा मात्र 6 महीने में छू लिया। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि शाओमी रेडमी नोट 4 इस साल की पहली और दूसरी तिमाही में सबसे ज़्यादा उपलब्ध कराया गया हैंडसेट है।

हैंडसेट की तारीफ में कंपनी ने बयान जारी किया है कि शाओमी रेडमी नोट 4 सबसे तेजी से बिकने वाला फोन बन गया है। काउंटरप्वाइंट के मार्केट मॉनीटर रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दूसरी तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में रेडमी नोट 4 की हिस्सेदारी 7.2 प्रतिशत रही। इन आंकड़ों के आधार पर जानकारी दी गई है कि भारत में ऑनलाइन बिकने वाला हर चौथा हैंडसेट रेडमी नोट 4 ही है। इससे पहले मार्च में कंपनी ने ऐलान किया था कि कंपनी भारत में 45 दिनों में शाओमी रडेमी नोट 4 के 10 लाख यूनिट बेचने में कामयाब रही थी।
Advertisement

(पढ़ें: शाओमी रेडमी नोट 4 का रिव्यू)

कंपनी ने भारत में रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए थे। वेरिएंट रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 10,999 रुपये में मिलता है। और सबसे महंगा वेरिएंट 12,999 रुपये का है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह बेहद ही लोकप्रिय रेडमी नोट 3 का अपग्रेड है।
Advertisement


इस बीच खबर आई है कि इस हैंडसेट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट ओवर द एयर दिया जा रहा है। लेकिन अभी इसे सभी यूज़र के लिए रोल आउट नहीं किया गया है। ऐसा लगता है कि इसे फेज में जारी किया जा रहा है। इसका मतलब है कि सभी को तुरंत अपडेट नहीं मिलेगा। मज़ेदार बात यह है कि एंड्रॉयड 7.0 नूगा मीयूआई पर आधारित नहीं है।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
Advertisement
Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
Advertisement

हमारे मुताबिक, Xiaomi Redmi Note 4 एक बेहतरीन पैकेज है। बता दें कि हमने इस फोन का रिव्यू किया है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi Note 4 Sale, Xiaomi Smartphon

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.