Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा

Xiaomi Civi 6 में 6.59 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मई 2026 19:28 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Civi 6 और Xiaomi Civi 6 Pro को जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • Xiaomi Civi 6 में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi की Civi रेंज को बढ़ाने की तैयारी है। Xiaomi Civi 6 और Xiaomi Civi 6 Pro को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले और MediaTek Dimensity चिपसेट हो सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने शाओमी के दो स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी दी है। ये Xiaomi Civi 6 और Xiaomi Civi 6 Pro हो सकते हैं। Xiaomi Civi 6 में 6.59 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है। Xiaomi Civi 6 की रियर कैमरा यूनिट में 5x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 

Advertisement

इस सीरीज के Xiaomi Civi 6 Pro में 6.83 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया जा सकता है। Xiaomi Civi 6 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Xiaomi की Civi सीरीज को सिर्फ चीन के मार्केट में लाया गया है। हालांकि, इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल शामिल नहीं था। कंपनी की आगामी Civi सीरीज भी चाइनीज मार्केट में ही पेश हो सकती है। 

पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Xiaomi Civi 5 Pro में 6.55 इंच 1.5K डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। Xiaomi Civi 5 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। Xiaomi 17 Max को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Xiaomi 17 सीरीज में शामिल होगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra शामिल हैं।  स्टेट रेडियो रेगुलेशन ऑफ चाइना (SRRC) की वेबसाइट पर शाओमी के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2605EPN8EC के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Xiaomi 17 Max हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HPE प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.