Xiaomi Mi Max 3 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लॉन्च से पहले सार्वजनिक

जुलाई में लॉन्च की पुष्टि के बाद Xiaomi के सीईओ ली जून ने मी मैक्स 3 की पहली तस्वीर साझा की है जो इस फोन के रिटेल बॉक्स की है।

Xiaomi Mi Max 3 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लॉन्च से पहले सार्वजनिक
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आ सकता है शाओमी मी मैक्स 3
  • Xiaomi Mi Max 3 में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • फोन से इस महीने ही पर्दा उठाया जाएगा
विज्ञापन
Xiaomi की Mi Max सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। क्योंकि इस सीरीज़ के आखिरी फोन Mi Max 2 को बीते साल मई में लॉन्च किया गया था। जुलाई में लॉन्च की पुष्टि के बाद Xiaomi के सीईओ ली जून ने मी मैक्स 3 की पहली तस्वीर साझा की है जो इस फोन के रिटेल बॉक्स की है। रिटेल बॉक्स के अलावा स्मार्टफोन के डिजाइन या स्पेसिफिकेशन के संबंध में कोई खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, हाल ही में सार्वजनिक हुए टीना लिस्टिंग से पता चला कि Xiaomi Mi Max 3 में 6.9 इंच का डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर होगा।

अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट पर ली जून ने सोमवार को पोस्ट किया कि Mi Max 3 को जल्द ही रिलीज किया जाएगा। फोन से इस महीने ही पर्दा उठाया जाएगा। "Mi Max 3" का टैग रिटेल बॉक्स के टॉप पर दायीं तरफ साफ नज़र आ रहा है। बीते महीने टीना पर शाओमी मी मैक्स 3 के तीन मॉडल लिस्ट किए गए थे। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 6.9 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आएगा जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला होगा।

हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। वैसे दावे स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर को लेकर भी किए जा चुके हैं। रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प होंगे- 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा सभी वेरिएंट में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद रहेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो TENAA लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि Xiaomi Mi Max 3 में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल होने की उम्मीद है। सेकेंडरी सेंसर को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है।

फोन के एक वेरिएंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा, जबकि बाकी मॉडल 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस होंगे। शाओमी मी मैक्स 3 में 5400 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी, जो पुरानी रिपोर्ट के दावों से मेल खाती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Max 3
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »