सीईओ Xiaomi के, इस्तेमाल करते iPhone, सोशल मीडिया पोस्ट से खुली पोल

कई कंपनियों के सीईओ आइफोन का इस्तेमाल करते हुए खबर में आ चुके हैं। Huawei के सीईओ Ren Zhengfei ने सार्वजनिक तौर पर आईफोन के इकोसिस्टम की तारीफ की थी और यह भी कबूल किया था कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्य को आईफोन ही खरीदकर दिया है।

सीईओ Xiaomi के, इस्तेमाल करते iPhone, सोशल मीडिया पोस्ट से खुली पोल

खबर में आने के बाद Lei Jun ने डिलीट किया वीबो पोस्ट

ख़ास बातें
  • Lei Jun के एक वीबो पोस्ट से खुली पोल
  • फैन्स को नहीं पसंद आया ली जून का आईफोन इस्तेमाल करना
  • कुछ प्रशंसकों ने ली जून का किया बचाव
विज्ञापन
Xiaomi के स्मार्टफोन जहां बड़ी-बड़ी कंपनी के स्मार्टफोन को टक्कर दे रहे हैं, वहीं लगता है कंपनी के लोगों को अपने ही ब्रांड पर भरोसा नहीं है। ऐसा हम हवा में नहीं बोल रहे हैं, बल्कि खुद कंपनी के सीईओ खुद आईफोन इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, शाओमी के सीईओ Lei Jun ने हाल ही में चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक पोस्ट किया था, लेकिन उनके इस पोस्ट से पोल खुल गई। दरअसल, शाओमी के सीईओ अपने ब्रांड का नहीं बल्कि iPhone का इस्तेमाल करते हैं। शाओमी के सीईओ द्वारा आईफोन का इस्तेमाल किये जाने के बाद एक बार फिर यह बहस छिड़ गई है कि आईफोन मार्केट में मौजूद दूसरे स्मार्टफोन की तुलना में बेहतर है। हालांकि, जैसे ही इस खबर की चिंगारी ने आग पकड़ी, वैसे ही जून ने अपना वह पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है  इससे पहले भी कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बड़े अधिकारी आईफोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए हैं।

चीनी वेबसाइट Toutiao ने Lei Jun के इस पोस्ट को सबसे पहले देखा, जिसमें उन्होंने फैन्स से किताबों पर पैसे खर्च करने संबंधित सवाल किया था। आमतौर पर वीबो उस डिवाइस का नाम दिखाता है, जिसके द्वारा पोस्ट किया गया है। इसी लिहाज़ से इस बार जैसे जून ने लेटेस्ट बुक पोस्ट अपने वीबो अकाउंट पर किया, तो उनकी भी पोल-पट्टी खुल गई। दरअसल, उनका यह पोस्ट आइफोन के द्वारा किया गया था। हालांकि, कुछ यूज़र्स ने इसे एरर करार दिया। जहां कुछ यूज़र्स मानने को तैयार नहीं थे कि शाओमी के सीईओ आईफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोगों ने तार्किक रूप से जून का बचाव किया। Xiaomi Industry Investment Department के पार्टनर Pan Jiutang ने जून का बचाव करते हुए कहा कि स्मार्टफोन कंपनियों के अधिकारियों को अपने प्रतिद्वंदी ब्रांड के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पड़ते हैं, ताकि वह स्ट्रैटजी व भविष्य की योजना उनसे बेहतर बना सके। कभी-कभी इनोवेशन कॉपी करके उन्हें उससे बेहतर चीज़ लेकर आई जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस भी कंपनी के अधिकारी यह कहते हैं कि वह ऐप्पल व सैमसंग के फोन का इस्तेमाल नहीं करते, वह बस पाखंड करते हैं। हालांकि, हर तरह के विवाद और तनाव को दूर करने के लिए जून ने सबसे सरल तरीका अपनाया, वो था पोस्ट को डिलीट कर देना।

 


गौरतलब है कि कई कंपनियों के सीईओ आइफोन का इस्तेमाल करते हुए खबर में आ चुके हैं। Huawei के सीईओ Ren Zhengfei ने सार्वजनिक तौर पर आईफोन के इकोसिस्टम की तारीफ की थी और यह भी कबूल किया था कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्य को आईफोन ही खरीदकर दिया है। इसके अलावा Realme इंडिया के सीईओ माधव सेठ भी अपने ट्वीट के जरिए आईफोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए है। वह आइफोन से किए गए ट्वीट में अपने Realme 3 और Realme 3i के बारे में बात कर रहे थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Lei Jun, iPhone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »