Xiaomi Black Shark 2 से 23 अक्टूबर को उठ सकता है पर्दा

Xiaomi ने इस साल अप्रैल में अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark लॉन्च किया था। ब्लैक शार्क के अपग्रेड वर्जन Black Shark 2 को 23 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi Black Shark 2 से 23 अक्टूबर को उठ सकता है पर्दा

Xiaomi Black Shark 2 होगा शाओमी ब्लैक शार्क गेमिंग फोन का अपग्रेड

ख़ास बातें
  • सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर Black Shark 2 लिस्ट
  • Xiaomi Black Shark वेरिएंट को 23 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • अप्रैल में लॉन्च हुआ था शाओमी का पहला गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने इस साल अप्रैल में अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark लॉन्च किया था। हाल ही में सामने आई एक लीक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि ब्लैक शार्क के अपग्रेड वर्जन Xiaomi Black Shark 2 को 23 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। लीक रिपोर्ट के बाद अब Xiaomi ने भी लॉन्च तारीख को कंफर्म कर दिया है। टीजर पोस्टर को Weibo पर ब्लैक शार्क के आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

फिलहाल, पोस्टर में स्मार्टफोन के नाम से तो पर्दा नहीं उठाया गया है। लेकिन TENAA लिस्टिंग और गीकबेंच के मुताबिक, शाओमी के अगले गेमिंग स्मार्टफोन का नाम Xiaomi Black Shark 2 हो सकता है। 23 अक्टूबर को लॉन्च के बाद हैंडसेट को इंटरनेशनल मार्केट में जल्द उपलब्ध कराया जा सकता है। Black Shark की ग्लोबल वेबसाइट लाइव हो चुकी है तो संभावना है कि लॉन्च के बाद कंपनी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को शुरू करे।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi Black Shark 2 में 5.99 इंच का डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। पिछले मॉडल की तरह ब्लैक शार्क 2 में भी पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Black Shark 2 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आ सकता है। ग्राफिक्स के लिए हैंडसेट में एड्रेनो 630 जीपीयू का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए यह स्मार्टफोन लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है।

ब्लैक शार्क 2 की कीमत लीक नहीं हुई है लेकिन याद रहे कि Xiaomi Black Shark की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन (31,100 रुपये) से शुरू होती है। यह कीमत फोन के 6 जीबी/ 64 जीबी वाले वेरिएंट की है। वहीं, अगर आप 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को चुनते हैं तो चुकाने होंगे 3,499 चीनी युआन (36,300 रुपये) है। Black Shark 2 को गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया है। फोन को AWM-A0 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इसका सिंगल स्कोर 2403 है और मल्टी कोर स्कोर 8389 आया है। डिवाइस को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का इस्तेमाल हुआ है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »