आगामी स्मार्टफोन में डुअल 200 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Xiaomi 17 में तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले महीने चीन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश किया गया था
हाल ही में चीन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश किया गया था
Photo Credit: Xiaomi
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में चीन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश किया गया था। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 18 में डुअल 200 मेगापिक्सल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Xiaomi 17 की जगह लेगा।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि Xiaomi 18 में बड़े कैमरा मॉड्यूल के साथ नए डिजाइन वाला रियर पैनल होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। Xiaomi 17 की तरह आगामी स्मार्टफोन में कॉम्पैक्ट स्क्रीन वाले डिजाइन को बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की तरह स्मार्ट प्राइवेसी डिस्प्ले दिए जाने की कम संभावना है।
Xiaomi 18 में डुअल 200 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Xiaomi 17 में तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Xiaomi के लॉन्च की समयसीमा के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। पिछले महीने चीन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश किया गया था। इंटरनेशनल मार्केट में इन स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
भारत में Xiaomi 18 Pro को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले (1,120 x 2,436 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 2.7 इंच AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Xiaomi 18 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के अलावा 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।