Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग

इंटरनेशनल मार्केट में Xiaomi 17 को पिंक, ब्लू और ब्लैक और Xiaomi 17 Ultra को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 फरवरी 2026 15:14 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज को पेश किया गया था
  • Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है

इन स्मार्टफोन्स की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष चीन में पेश की गई इस स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन्स को मार्च में होने वाली मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) से पहले इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की इंटरनेशनल प्राइसिंग को लीक किया गया है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 999 यूरो (लगभग 1,07,300 रुपये) और 12 G + 512 GB वेरिएंट का 1,099 यूरो (लगभग 1,18,000 रुपये) का हो सकता है। Xiaomi 17 Ultra के 16 GB + 512 GB वेरिएंट को 1,499 यूरो (लगभग 1,61,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट को 1,699 यूरो (लगभग 1,82,600 रुपये) में लाया जा सकता है। 

इंटरनेशनल मार्केट में Xiaomi 17 को पिंक, ब्लू और ब्लैक और Xiaomi 17 Ultra को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि इंटरनेशनल मार्केट में Xiaomi 17 Ultra को जल्द लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन सीरीज के Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की लिस्टिंग हुई है। इसके अलावा थाईलैंड की NBTC पर इन स्मार्टफोन्स को देखा गया है।  Xiaomi 17 में 6.3 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। Xiaomi 17 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.