Xiaomi 17 Ultra के हो सकते हैं 2 वर्जन, मिल सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी 

इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए जा सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 नवंबर 2025 20:17 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के दो वर्जन पेश किए जा सकते हैं
  • Xiaomi 17 Ultra को जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Xiaomi 17 Ultra जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में Xiaomi 17 सीरीज को पेश किया गया था। इस सीरीज में Xiaomi 17 Ultra को जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के दो वर्जन पेश किए जा सकते हैं। इसमें  सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में बिना नेटवर्क के भी कनेक्टिविटी मिलेगी। इस स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max शामिल हैं। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन को चीन में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 17 Ultra की चीन की सर्टिफिकेशन साइट्स पर मॉडल नंबर्स -  2512BPNDAC और 25128PNA1C के साथ लिस्टिंग हुई है। ये दोनों वेरिएंट अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB) सपोर्ट के साथ हैं। इस स्मार्टफोन के अधिक प्राइस वाले वेरिएंट में Tiantong सैटेलाइट कॉलिंग और Beidou शॉर्ट मैसेज कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट होगा। इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Xiaomi 15 Ultra की यह स्मार्टफोन जगह ले सकता है। 

Xiaomi 17 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए जा सकते हैं। इनमें से एक नए ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी पेरिस्कोप के साथ हो सकता है। Xiaomi 17 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है।  इस स्मार्टफोन के चीन में लाए जाने वाले वेरिएंट में सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट मिल सकता है। Xiaomi 17 Ultra को इंटरनेशनल मार्केट में इस फीचर के बिना लॉन्च किया जा सकता है। 

Xiaomi 17 में 6.3-इंच (2,656 × 1,220 पिक्सल्स)  LTPO AMOLED डिस्प्ले है। इसका डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच और Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच 2 डिस्प्ले दिया गया है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं। Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  2. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  5. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  6. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  7. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  8. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  9. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  10. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.