Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी

पिछले वर्ष दिसंबर में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। यह दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra को टक्कर दे सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 फरवरी 2026 15:46 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन आगामी Samsung Galaxy S26 Ultra को टक्कर दे सकता है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है
  • पिछल वर्ष दिसंबर में Xiaomi 17 Ultra को चीन में पेश किया गया था

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi का Xiaomi 17 Ultra जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष दिसंबर में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। यह दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra को टक्कर दे सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Arsène Lupin (@MysteryLupin) ने एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन को चीन में 6,800 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। चीन की स्मार्टफोन कंपनियां अक्सर इंटरनेशनल मार्केट में अपने स्मार्टफोन्स को कम कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ लॉन्च करती है। इस टिप्सटर ने कहा है कि Xiaomi 17 Ultra के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,499 यूरो (लगभग 1,59,600 रुपये) का हो सकता है। यह चीन में इस स्मार्टफोन के समान वेरिएंट से ज्यादा है। 

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।  

हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल और Xiaomi 17 Ultra की लिस्टिंग हुई है। इसके अलावा थाईलैंड की NBTC पर इन स्मार्टफोन्स को देखा गया है। चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 में 6.3 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। Xiaomi 17 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस कैमरा दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  3. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel भारत में ला रही itel Zeno 300, फीचर्स में 6,000mAh बैटरी के साथ दो कैमरा!
  2. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  6. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  7. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  8. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  9. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.