Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग!

Xiaomi 17 Max में प्राइमरी कैमरा के लिए OmniVision Light Fusion 950 सेंसर दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2026 10:15 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 8,000mAh की मैसिव बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • फोन का डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल Xiaomi 17 के जैसा हो सकता है।
  • फोन में बड़ा OLED डिस्प्ले आ सकता है।

Xiaomi 17 Max फोन का डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल Xiaomi 17 के जैसा हो सकता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 17 Max कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज में अगला स्मार्टफोन मॉडल हो सकता है। इस सीरीज में कंपनी पहले ही चार मॉडल्स पेश कर चुकी है जिसमें Xiaomi 17, 17 Pro, 17 Pro Max, और 17 Ultra शामिल हैं। Xiaomi 17 Max को लेकर एक महत्वपूर्ण खुलासा किया गया है। फोन की बैटरी के बारे में डिटेल्स सामने आए हैं। लीक कहता है कि फोन के नाम की तरह ही इसमें कंपनी धांसू बैटरी देने जा रही है। समें प्राइमरी कैमरा के लिए OmniVision Light Fusion 950 सेंसर दिया जा सकता है। फोन में बड़ा OLED डिस्प्ले होगा जिसका साइज 6.9 इंच तक हो सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Xiaomi 17 Max के लॉन्च से पहले बैटरी डिटेल्स सामने आ गए हैं। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via) ने फोन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इसमें 8,000mAh की मैसिव बैटरी देखने को मिल सकती है। कंपनी इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर जोड़ सकती है। फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। बड़ी बैटरी के साथ ही इसमें धांसू चार्जिंग फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। 

फोन में सेकंडरी डिस्प्ले आने की संभावना नकार दी गई है। फोन का डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल Xiaomi 17 के जैसा हो सकता है। फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें प्राइमरी कैमरा के लिए OmniVision Light Fusion 950 सेंसर दिया जा सकता है। फोन में बड़ा OLED डिस्प्ले होगा जिसका साइज 6.9 इंच तक हो सकता है। पतले बेजल्स यहां मिल सकते हैं। 

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट की पावर देखने को मिल सकती है। Xiaomi 17 Max का लॉन्च सबसे पहले घरेलू मार्केट में होगा। कंपनी चीन में इसे अप्रैल में ही पेश कर सकती है। अन्य मार्केट्स में इसके लॉन्च के बारे में अभी कोई स्पष्टता नहीं है। फोन व्हाइट कलर में आ सकता है। अन्य कलर वेरिएंट्स का खुलासा अभी नहीं किया गया है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2,656x1,220 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

2.90 इंच

Cover Resolution

976x596 पिक्सल

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

7500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1200x2608 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  3. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  9. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.