Xiaomi 16 में मिलेगा यह धांसू कैमरा फीचर, Apple, Samsung को देगा टक्कर!

फोन 6.36 इंच के कॉम्पेक्ट डिस्प्ले से लैस हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024 12:05 IST
ख़ास बातें
  • दावा किया गया है कि फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी होगा।
  • फोन 6.36 इंच के कॉम्पेक्ट डिस्प्ले से लैस हो सकता है।
  • Xiaomi 16 में धांसू जूम फीचर आने का दावा किया गया है।

Xiaomi 15 में 6.36 इंच की 8T LTPO डिस्प्ले दी गई है।

Xiaomi अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में फीचर्स भी फ्लैगशिप ही रखने के लिए जानी जाती है। लेकिन कंपनी ने पिछले फ्लैगशिप फोन Xiaomi 15 में पेरिस्कोप टेलीफोटे लेंस की कमी खलती दिखाई दी। लेकिन सक्सेसर फोन में कंपनी आखिरकार इस पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस को शामिल करती नजर आ रही है। एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि अपकमिंग फोन Xiaomi 16 में धांसू जूम फीचर होगा। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Xiaomi 16 के लॉन्च में अभी काफी वक्त कहा जा सकता है। लेकिन फोन के बारे में एक बड़ा दावा पॉपुलर टिप्स्टर की ओर से किया गया है। टिप्स्टर विज्डम पिकाचू (via) के मुताबिक, Xiaomi 16 में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी होगा। जिसकी मदद से फोन कमाल की जूम फोटोग्राफी भी कर सकेगा। प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेग्मेंट में यह फीचर अब आमतौर पर देखा जाने लगा है। ऐसे में शाओमी भी अपने प्रीमियम फोन में यह फीचर दे सकती है। Xiaomi 15 के लिए बहुत से लोगों का मानना है कि फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस का न होना एक बड़ी निराशा रही। फोन की जूम क्षमता इससे बंधकर रह गई। 
Advertisement

पेरिस्कोप लेंस के बारे में कहा जाता है कि यह ऑप्टिकल जूम की बेहतरीन क्षमता के साथ आता है। क्योंकि यह रोशनी के मार्ग को 90 डिग्री एंगल पर मोड़ देता है जिससे कि जूम रेंज बढ़ जाती है और फोटो की क्वालिटी भी प्रभावित नहीं होती है। पेरिस्कोप टेलीफोटो फीचर अब महंगे स्मार्टफोन्स की पहचान बन चुका है। इसकी मदद से यूजर बहुत दूर स्थित चीजों का भी क्लोज-अप शॉट ले सकता है जिसमें क्लेरिटी और डिटेल भी जबरदस्त आती है। 

Xiaomi 16 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अन्य जानकारी देते हुए टिप्स्टर ने कहा है कि फोन 6.36 इंच के कॉम्पेक्ट डिस्प्ले से लैस होगा। रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 13 के बाद कंपनी के इस प्रयोग को मार्केट में सराहा गया। कॉम्पेक्ट डिस्प्ले फोन को एक पॉकेट फ्रंडली डिवाइस बनाता है जिसे आसानी से ऑपरेट करने के साथ ही जेब में रखने में भी परेशानी नहीं होती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.