6,000mAh से बड़ी बैटरी वाले Xiaomi 15S Pro का लॉन्च कंफर्म!

कुछ हालिया लीक्स का कहना है कि इसका डिजाइन Xiaomi 15 Pro जैसा ही रहेगा, जिसमें 2K क्वाड-कर्व डिस्प्ले और Leica ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2025 21:27 IST
ख़ास बातें
  • यह पुष्टि की गई है कि Xiaomi 15S Pro मॉडल पर काम किया जा रहा है
  • तीन साल पहले लॉन्च हुए Xiaomi 12S Pro के बाद S-लाइनअप का अलगा मॉडल होगा
  • इसका डिजाइन Xiaomi 15 Pro जैसा हो सकता है

Xiaomi 15 (ऊपर तस्वीर में) में 6.36 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 15S Pro के डेवलपमेंट की पुष्टि हो गई है। इस साल फरवरी में एक Xiaomi मॉडल को IMEI डेटाबेस पर 25042PN24C मॉडल नंबर के साथ देखा गया था, जिसे Xiaomi 15S Pro बताया गया। इसके बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी इसकी मौजूदगी की बात सामने आई, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया था। अब, कंपनी ने वाइस चेयरमैन खुद Xiaomi 15S Pro मॉडल की पुष्टि की। लीक्स का कहना है कि यह अपकमिंग शाओमी फोन मौजूदा Xiaomi 15 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशन्स लेकर आएगा।

अब तक Xiaomi 15S Pro के बारे में कोई प्रमोशनल मटेरियल या टीजर सामने नहीं आया है, लेकिन टिप्स्टर DigitalChatStation (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने वीबो पर एक पोस्ट में लिन बिन की इस कन्फर्मेशन को सबके सामने हाइलाइट किया। यहां फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह पुष्टि की गई है कि Xiaomi अपने 15S Pro स्मार्टफोन मॉडल पर काम कर रही है। यह करीब तीन साल पहले लॉन्च हुए Xiaomi 12S Pro के बाद S-लाइनअप का अलगा मॉडल होगा।
Advertisement

कुछ हालिया लीक्स का कहना है कि इसका डिजाइन Xiaomi 15 Pro जैसा ही रहेगा, जिसमें 2K क्वाड-कर्व डिस्प्ले और Leica ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इस बार सबसे बड़ा अपग्रेड बैटरी को लेकर बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 6000mAh से ज्यादा की बैटरी दी जा सकती है और 90W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर इसका जिक्र पहले ही हो चुका है।

Xiaomi 15S Pro में UWB यानी Ultra Wideband कनेक्टिविटी को भी फिर से लाया जा सकता है, जो पिछली बार Xiaomi MIX 4 में दिखा था। ये फीचर स्मार्ट डिवाइस को प्रिसाइज़ स्पेस अवेयरनेस देता है, मतलब आप इस फोन से Xiaomi SU7 EV को भी अनलॉक कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.