Xiaomi 15 vs Vivo X200s: कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी से लेकर फीचर्स में तुलना, जानें कौन है बेस्ट

Vivo ने बाजार में Vivo X200s को लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर Xiaomi 15 से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जून 2025 10:02 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 में 6.36 इंच की क्रिस्टल रेज AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo X200s में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Xiaomi 15 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।

Xiaomi 15 और Vivo X200s में 12GB रैम दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi/Vivo

Xiaomi 15 vs Vivo X200s: Vivo ने बाजार में Vivo X200s को लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर Xiaomi 15 से हो रही है। अगर आप इन दोनों फोन में से किसी एक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम इन दोनों के बीच तुलना कर रहे हैं। Vivo X200s में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ 3nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Xiaomi 15 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Xiaomi 15 और Vivo X200s के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
 
कीमत और स्टोरेज
Advertisement
Xiaomi 15 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। वहीं Vivo X200s के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 4199 yuan (लगभग 49,115 रुपये) है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Xiaomi 15 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है। वहीं Vivo X200s भी एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। 
Advertisement

डिस्प्ले
Xiaomi 15 में 6.36 इंच की क्रिस्टल रेज AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2670 x 1200 पिक्सल, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo X200s में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 5000 निट्स तक पीक  ब्राइटनेस है।
Advertisement

प्रोसेसर
Xiaomi 15 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo X200s में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ 3nm प्रोसेसर के साथ Immortalis-G925 GPU दिया गया है।
Advertisement

कैमरा सेटअप
Xiaomi 15 के रियर में f/1.62 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Leica प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल Leica 60mm फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Leica अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Vivo X200s के रियर में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल 3X पेरीस्कोप टेलीफोटो Sony IMX882 कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

बैटरी बैकअप
Xiaomi 15 में 5,240mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo X200s में 6200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन 
Xiaomi 15 में 5जी, ड्यूल सिम, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, Galileo, यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। जबकि Vivo X200s में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, NFC और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

डाइमेंशन
Xiaomi 15 की लंबाई 152.3 मिमी, चौड़ाई 71.2 मिमी, मोटाई 8.08 मिमी और वजन 191 ग्राम है। वहीं Vivo X200s की लंबाई 160.01 मिमी, चौड़ाई 74.29 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 205 ग्राम (सफेद)/ 203 ग्राम (मिंट ब्लू, सफेद, लैवेंडर) है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5240 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.