Xiaomi 15 Ultra का प्री-रिजर्वेशन शुरू, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Xiaomi ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15 Ultra के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है।

Xiaomi 15 Ultra का प्री-रिजर्वेशन शुरू, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 15 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेस होगा।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा।
  • Xiaomi 15 Ultra में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Xiaomi 15 Ultra में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15 Ultra के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। चीन में घोषणा से पहले बीते साल के फ्लैगशिप Xiaomi 14 Ultra के अपग्रेड के बारे में यह जानकारी सामने आई है। आइए Xiaomi 15 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कंपनी के सीईओ लेई जून ने पहले आज पुष्टि की कि फोन इस महीने के आखिर में पेश किया जाएगा। जबकि Xiaomi 14 Ultra को बीते साल 22 फरवरी को पेश किया गया था तो ऐसे में समान समय पर आगामी फ्लैगशिप भी आने की उम्मीद है। मार्च के पहले हफ्ते में MWC 2025 में ग्लोबल स्तर पर पेश होने की उम्मीद है।

टीजर में फोन के बॉक्स को कपड़े से कवर दिखाया गया है। बॉक्स के निचले हिस्से को हाइपर ओएस टेक्स्ट लिखा गया है। मॉडल नंबर Xiaomi 25010PN30G वाला फोन गीकबेंच AI बेंचमार्क लिस्टिंग में सामने आया है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट, 16GB रैम और एंड्रॉइड 15 का खुलासा हुआ है।


Xiaomi 15 Ultra Specifications


Xiaomi 15 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा। इसमें लेईका-ब्रांडेड क्वाड-कैमरा सिस्टम होगा। रियर कैमरे में 50 मेगापिक्सल का एक इंच प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। इसमें TCL CSOT की 2K क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। आगामी फोन eSIM सपोर्ट और सैटेलाइट कम्युनिकेशन का सपोर्ट करेगा। 15 Ultra की शुरुआती कीमत लगभग 6,499 युआन ( लगभग 77,604 रुपये) होने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »