Xiaomi 15, 15 Ultra को Snapdragon 8 Elite चिपसेट, Leica-ट्यून्ड कैमरा सेटअप के साथ किया गया लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi 15 Ultra की यूरोप में कीमत 1,499 यूरो (करीब 1,36,000 रुपये) है, जिसमें सिंगल 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला कॉन्फिगरेशन मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मार्च 2025 13:55 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 Ultra की यूरोप में कीमत 1,499 यूरो (करीब 1,36,000 रुपये) है
  • Xiaomi 15 की कीमत 999 यूरो (करीब 90,700 रुपये) है
  • भारत में इन दोनों फोन को 11 मार्च को पेश किया जाएगा

Xiaomi 15 Ultra (ऊपर तस्वीर में) के ग्लोबल वेरिएंट में चीनी मॉडल की तुलना में छोटी बैटरी दी गई है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने रविवार को बार्सिलोना में आयोजित किए जा रहे MWC 2025 में ग्लोबल मार्केट के लिए Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra को पेश किया। सीरीज का वेनिला मॉडल एक Summilux लेंस के साथ Leica-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस आता है। वहीं, Ultra मॉडल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें  एक 200-मेगापिक्सल Leica पेरिस्कोप लेंस भी दिया गया है। दोनों फोन Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC पर काम करते हैं। Xiaomi 15 Ultra में AMOLED माइक्रो-कर्व्ड 2K डिस्प्ले और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 5,410mAh बैटरी मिलती है। वहीं, वेनिला मॉडल 1.5K OLED डिस्प्ले और 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट से लैस 5,240mAh बैटरी के साथ आता है। दोनों फोन में कुछ समानताएं भी हैं। इनसे जुड़ी सभी डिटेल्स हम नीचे दे रहे हैं।
 

Xiaomi 15 Ultra, Xiaomi 15 price

Xiaomi 15 Ultra की यूरोप में कीमत 1,499 यूरो (करीब 1,36,000 रुपये) है, जिसमें सिंगल 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला कॉन्फिगरेशन मिलता है। वहीं, Xiaomi 15 को भी सिंगल कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज शामिल है। इसकी कीमत 999 यूरो (करीब 90,700 रुपये) है। एक Xiaomi 15 Ultra Photography Kit Legend Edition किट भी पेश की गई है, जिसकी कीमत 199 यूरो (करीब 18,000 रुपये) है। 

बता दें कि Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra को भारत में 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा, जब इसकी भारत के लिए कीमत का खुलासा भी होगा।
 

Xiaomi 15 Ultra specifications

डुअल सिम (नैनो) Xiaomi 15 Ultra Android 15-बेस्ड HyperOS 2.0 UI पर चलता है। इसमें 6.73-इंच AMOLED माइक्रो-कर्व्ड 2K डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,200 nits की पीक ब्राइटनेस, HDR 10+ और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि डिस्प्ले Xiaomi Ceramic Glass Protection 2.0 से लैस है। हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC पर काम करता है, जिसे 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

Xiaomi 15 Ultra में क्वाड-कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल Leica प्राइमरी लेंस (OIS के साथ), 50-मेगापिक्सल Leica टेलीफोटो लेंस (OIS के साथ), 50-मेगापिक्सल Leica अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 200-मेगापिक्सल Leica पेरिस्कोप लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल शूटर शामिल है।

Xiaomi 15 Ultra में 5,410mAh बैटरी है, जो 90W वायर्ड चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। बता दें कि चीनी मॉडल में 6000mAh बैटरी दी गई है। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसमें Dolby Atmos सपोर्टेड डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। फोन IP68 रेटेड बिल्ड के साथ आता है। इसमें NFC सपोर्ट भी दिया गया है।
Advertisement
 

Xiaomi 15 specifications

डुअल सिम (नैनो) Xiaomi 15 Android 15 पर आधारित कंपनी के नए HyperOS 2 इंटरफेस पर चलता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन (1,200x2,670 पिक्सल) के साथ 6.36-इंच 8T LTPO डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,200nit पीक ब्राइटनेस लेवल है।  नया Xiaomi फोन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite SoC से लैस पहला फोन है। इसमें 12GB तक LPDDR5X रैम और 256TB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज है।
 

Xiaomi 15 में एक Summilux लेंस के साथ Leica-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। कैमरा सेटअप में f/1.62 अपर्चर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) से लैस 50-मेगापिक्सल लाइट फ्यूजन 900 सेंसर, 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

Xiaomi 15 में एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेस अनलॉक फीचर को सपोर्ट करता है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP68-रेटेड है। फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, वाई-फाई 7, यूएसबी 3.2 पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, गैलीलियो, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें 5,400mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका माप 152.3x71.2x8.08 mm और वजन 191 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Leica-camera-inspired design can turn heads
  • Excellent and bright display with Dolby Vision support
  • Superb camera setup and class-leading periscope output
  • Top-notch performance
  • The Photography Kit is an add-on for enthusiasts (sold separetly)
  • Bad
  • Expensive
  • AI features can be improved
  • Selfie camera is not flagship-grade
  • Bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5240 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  4. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  3. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  6. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  8. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.