Xiaomi 15 Ultra के कैमरा का हुआ खुलासा, मिलेगा 1 इंच प्राइमरी सेंसर, 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो

Xiaomi ने नए प्रमोशनल पोस्टर के जरिए ऑफिशियल स्तर पर Xiaomi 15 Ultra की फोटोग्राफी डिटेल्स का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 फरवरी 2025 10:43 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Xiaomi 15 Ultra की फोटोग्राफी डिटेल्स का खुलासा कर दिया है।
  • Xiaomi 15 Ultra एक नया Leica अल्ट्रा-प्योर ऑप्टिकल सिस्टम पेश करेगा
  • Xiaomi 15 Ultra के लिए क्वाड-कैमरा कॉन्फिगरेशन का खुलासा हुआ।

Xiaomi 15 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने नए प्रमोशनल पोस्टर के जरिए ऑफिशियल स्तर पर Xiaomi 15 Ultra की फोटोग्राफी डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। 27 फरवरी को चीन में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन से मोबाइल इमेजिंग कैपेसिटी को और ज्यादा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कई मार्केट में यह फोन अन्य अल्ट्रा ब्रांडेड फ्लैगशिप फोन जैसे Galaxy S25 Ultra, Vivo X200 Ultra और Oppo Find X8 Ultra को टक्कर देगा। आइए Xiaomi 15 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi 15 Ultra में होगा Leica पावर्ड इमेजिंग सिस्टम


Xiaomi के पोस्टर के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra एक नया Leica अल्ट्रा-प्योर ऑप्टिकल सिस्टम पेश करेगा, जिसे इमेज क्लिएरिटी और लाइट इंटेक को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। डिवाइस का कोडनेम नाइट गॉड रखा गया है, जो लो लाइट में बेहतर फोटोग्राफी देता है। स्मार्टफोन में एक पावरफुल 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ एक नया 1 इंच प्राइमरी सेंसर होगा, दोनों को इमेज प्यूरिटी और डायनेमिक रेंज में सुधार करने के लिए इंजीनियर किया गया है। Xiaomi का दावा है कि यह कॉम्बिनेशन उसकी अल्ट्रा सीरीज के लिए एक नया बेंचमार्क सेट करेगा।

Xiaomi का दूसरा पोस्टर 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस की जानकारी देता है जो एडवांस लाइट इंटेक और 9.4 मिमी अपर्चर साइज प्रदान करता है। सेंसर अल्ट्रा-हाई रेजोल्यूशन, 100mm फोकल लेंथ और f/2.6 अपर्चर का सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह 200 मिमी और 400 मिमी पर लॉसलेस जूम कैपेसिटी की सुविधा प्रदान करता है, जो टेलीफोटो परफॉर्मेंस में सुधार प्रदान करता है। यह कैमरा जिसे सैमसंग HP9 लेंस माना जाता है, 50 मेगापिक्सल Sony IMX858 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे की जगह लेगा जो Xiaomi 14 Ultra पर उपलब्ध था।


Advertisement
Xiaomi 15 Ultra Camera Specifications (Expected)


टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने हाल ही में Xiaomi 15 Ultra के लिए क्वाड-कैमरा कॉन्फिगरेशन का खुलासा किया। लीक के अनुसार, प्राइमरी 50 मेगापिक्सल कैमरे में 1/0.98 इंच सेंसर, 23mm फोकल लेंथ और f/1.63 अपर्चर होगा। सेटअप की सबसे खासियत ये है कि 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह 0.6x, 1x, 2x, 3x, 4.3x, 8.7x और 17.3x समेत कई लॉसलेस जूम लेवल का सपोर्ट करता है। इसके अलावा क्वाड-कैमरा सिस्टम में 14 मिमी फोकल लेंथ और एफ/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा। सेटअप में f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल 70mm टेलीफोटो कैमरा है, जो टेलीफोटो मैक्रो शॉट्स का भी सपोर्ट करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.