Xiaomi का भारत में सबसे महंगा स्‍मार्टफोन Xiaomi 14 Ultra लॉन्‍च, फीचर्स उड़ा देंगे होश! जानें प्राइस

फोन को ब्‍लैक और वाइट कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकेगा। स्मार्टफोन के साथ कंपनी 3 महीने का यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

विज्ञापन
Written by Akash Dutta, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 मार्च 2024 20:27 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 Ultra भारत में लॉन्‍च हुआ
  • कंंपनी का भारत में सबसे महंगा स्‍मार्टफोन
  • दमदार फीचर्स से पैक की गई है डिवाइस

Xiaomi 14 Ultra को 12 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Xiaomi की ऑफ‍िशियल वेबसाइट और Xiaomi Home आउटलेट्स के जरिए खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi 14 Ultra स्‍मार्टफोन को अब भारत में भी पेश कर दिया गया है। चीनी कंपनी का यह प्रीमियम फोन कुछ महीनों पहले अपने होम मार्केट में आ गया था और ग्‍लोबली भी पेश किया जा चुका है। भारत में पहली बार शाओमी ने अल्‍ट्रा वेरिएंट को पेश किया है। दिलचस्‍प यह है कि बार्सिलोना में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 में आने के कुछ दिनों बाद ही Xiaomi 14 Ultra को भारत ले आया गया है। Xiaomi 14 की तरह ही इस डिवाइस में भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। 
 

Xiaomi 14 Ultra price in India, availability

यह कहना गलत नहीं होगा कि Xiaomi 14 Ultra भारत में कंपनी का सबसे महंगा स्‍मार्टफोन है। इसे 16GB रैम और 512GB स्‍टोरेज के साथ 99,999 रुपये में लाया गया है। फोन को ब्‍लैक और वाइट कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकेगा। स्मार्टफोन के साथ कंपनी 3 महीने का यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। Xiaomi ने फोन के रिजर्व एडिशन का भी ऐलान किया है। इसका मतलब है कि जो लोग इस फोन को 9,999 रुपये में रिजर्व कराएंगे, उन्‍हें पहली सेल डेट से पहले 8 अप्रैल को यह डिवाइस मिल जाएगी। रिजर्व 11 मार्च से शुरू होगा। 
Advertisement

Xiaomi 14 Ultra को 12 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Xiaomi की ऑफ‍िशियल वेबसाइट और Xiaomi Home आउटलेट्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। 
 

Xiaomi 14 Ultra specifications, features

Xiaomi 14 Ultra में 6.73 इंच का LTPO AMOLED माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही  3,200 x 1,440 पिक्सल का रेजॉलूशन पेश करता है। इसकी पीक ब्राइटनैस 3,000 निट्स है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके साथ 16GB LPDDR5X रैम और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। 
Advertisement

Xiaomi 14 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का है, जोकि Sony LYT900 सेंसर है और ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन के साथ 3.2x ऑप्टिकल जूम और 5x ऑप्टिकल जूम ऑफर करता है। फोन में 50 मेगापिक्सल के दो और कैमरा भी हैं। चौथा कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा है।

Xiaomi 14 Ultra में 5,000mAh की बैटरी है, जो 90W की वायर्ड, 80W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस डिवाइस में भी ढेरों कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस दिए गए हैं। 
Advertisement

 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  8. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  9. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  10. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.