Xiaomi 14 और 14 Pro की कीमत का खुलासा, जल्द होंगे लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi 14 में 6.36 इंच की Huaxing C8 OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2023 12:19 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 में 6.36 इंच की Huaxing C8 OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Xiaomi 14 सीरीज में 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज दी जाएगी।
  • Xiaomi 14 सीरीज एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगी।

Xiaomi 14 में 6.36 इंच की Huaxing C8 OLED डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi चीनी बाजार में Xiaomi 14 सीरीज के स्मार्टफोन पेश करेगी। ब्रांड ने अब तक स्टैंडर्ड मॉडल की कई ऑफिशियल फोटो जारी कर दी हैं, लेकिन प्रो मॉडल की कुछ जानकारी नहीं है। ऑफिशियल घोषणा से कुछ घंटे पहले टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Xiaomi 14 के कुछ लाइव शॉट्स शेयर किए हैं। इसके अलावा फोन की AnTuTu लिस्टिंग का एक स्क्रीनशॉट भी जारी किया गया है। एक अन्य लीक में Xiaomi 14 और 14 Pro की कीमतों का पता चला है। यहां हम आपको Xiaomi 14 और 14 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 14 और 14 Pro की अनुमानित कीमत


टिप्सटर ईशान अग्रवाल के अनुसार, Xiaomi 14 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,299 युआन (लगभग 48,856 रुपये) होगी, जबकि 14 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,399 युआन (लगभग 61,506 रुपये) होगी। Xiaomi 14 कई कलर ऑप्शन व्हाइट, ब्लैक, पिंक और ग्रीन आदि में आएगा, वहीं 14 Pro व्हाइट, ब्लैक और ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा।


Xiaomi 14 AnTuTu लिस्टिंग


Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस Xiaomi 14 ने AnTuTu बेंचमार्क पर 1,992,387 स्कोर किया, जो कि प्लेटफॉर्म पर Dimensity 9300 स्मार्टफोन से थोड़ा ही कम है। आपको बता दें कि Dimensity 9300 स्मार्टफोन ने हाल ही में 2,055,084 का अधिकतम AnTuTu स्कोर हासिल किया है। इसके अलावा Xiaomi 14 का AnTuTu स्कोर क्वालकॉम के दावे से कम है, जिसमें कहा गया है कि Snapdragon 8 Gen 3, AnTuTu बेंचमार्क पर अधिकतम 2,139,281 स्कोर तक पहुंच सकता है।

AnTuTu के CPU टेस्ट में Xiaomi 14 ने 424,541 स्कोर हासिल किया। जीपीयू टेस्टिंग में लगभग 855,774,, मेमोरी टेस्टिंग में 391,434 और यूएक्स टेस्टिंग में इसने लगभग 320,638 स्कोर बनाया। टिपस्टर द्वारा जारी किए गए Xiaomi 14 के लाइव शॉट्स में डिजाइन का पता चला है।


Xiaomi 14 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Xiaomi ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि Xiaomi 14 में 6.36 इंच की Huaxing C8 OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक ब्राइटनेस होगी। यह एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड कंपनी के सेल्फ-डेवलप हाइपरओएस के साथ प्रीलोडेड आएगा। टिपस्टर ईशान अग्रवाल के अनुसार, Xiaomi 14 सीरीज में 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज दी जाएगी। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • Bad
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4610 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  2. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  3. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  4. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  5. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  6. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  7. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  8. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  10. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.