• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP के 3 कैमरे, 120W चार्जिंग और सबसे ‘तेज’ प्रोसेसर के साथ आएगा Xiaomi 13 Pro स्‍मार्टफोन! जानें सभी फीचर्स

50MP के 3 कैमरे, 120W चार्जिंग और सबसे ‘तेज’ प्रोसेसर के साथ आएगा Xiaomi 13 Pro स्‍मार्टफोन! जानें सभी फीचर्स

Xiaomi 13 Pro : अपने ट्वीट में योगेश ने बताया है कि शाओमी का अपकमिंग प्रीमियम स्‍मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस होगा।

50MP के 3 कैमरे, 120W चार्जिंग और सबसे ‘तेज’ प्रोसेसर के साथ आएगा Xiaomi 13 Pro स्‍मार्टफोन! जानें सभी फीचर्स

Xiaomi 13 Pro : फोन को 8 या 12 जीबी रैम के साथ पैक किया जा सकता है, जबकि स्‍टोरेज के लेवल पर 128 जीबी, 256 जीबी या 512 जीबी वैरिएंट देखने को मिल सकते हैं।

ख़ास बातें
  • यह स्‍मार्टफोन 6.7 इंच के E6 AMOLED डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा
  • स्‍मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर चलेगा
  • वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा
विज्ञापन
शाओमी (Xiaomi) अपने नए स्‍मार्टफोन ‘Xiaomi 13 Pro' पर काम कर रही है। इस डिवाइस को लेकर कई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब एक जाने-माने टिप्‍सटर ने इस स्‍मार्टफोन के सभी अहम स्‍पेसिफ‍िकेशंस से पर्दा हटा दिया है। दावा किया है कि शाओमी ने अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस में कैमरा से लेकर परफॉर्मेंस और डिस्‍प्‍ले तक काफी कुछ दमदार मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि Xiaomi 13 Pro स्‍मार्टफोन किन फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। 

जाने-माने टिपस्टर योगेश बराड़ के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। उन्होंने ट्विटर पर इसे शेयर किया है। अपने ट्वीट में योगेश ने बताया है कि शाओमी का अपकमिंग प्रीमियम स्‍मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन को 8 या 12 जीबी रैम के साथ पैक किया जा सकता है, जबकि स्‍टोरेज के लेवल पर 128 जीबी, 256 जीबी या 512 जीबी वैरिएंट देखने को मिल सकते हैं। 

योगेश का दावा है कि यह स्‍मार्टफोन 6.7 इंच के E6 AMOLED डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा, जो LTPO तकनीक के साथ आता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की बात कही गई है। 

कैमरा स्‍पेसिफ‍िकेशंस पर नजर डालें, तो Xiaomi 13 Pro में कथित तौर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें Sony IMX989 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर भी होगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने का दावा किया गया है। कैमरे में लाइका (Leica) के ऑप्टिमाइजेशन भी होंगे। गौरतलब है कि दोनों कंपनियों के बीच कैमरों को लेकर साझेदारी भी है। 

टिप्‍सटर ने दावा किया है कि Xiaomi 13 Pro स्‍मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा, जिस पर MIUI 14 की लेयर होगी। फोन को 4,800mAh बैटरी के साथ पैक किए जाने की बात कही गई है। यह 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि यह वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। 
इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि कंपनी इस लाइनअप में Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर सकती है। यह लॉन्चिंग इस साल के आखिर तक होने की उम्‍मीद है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Xiaomi 13 सीरीज में एक नहीं, कई 50 मेगापिक्सल कैमरे मिलेंगे।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »