Xiaomi 12S Pro में होगा Snapdragon 8 gen 1 के अलावा Dimensity 9000 Soc एडिशन!

Xiaomi 12S Pro की लॉन्च डेट के बारे में अभी तक कोई संकेत नहीं मिल पाया है।

Xiaomi 12S Pro में होगा Snapdragon 8 gen 1 के अलावा Dimensity 9000 Soc एडिशन!

Photo Credit: Xiaomiui

Xiaomi 12S Pro की लॉन्च डेट के बारे में अभी तक कोई संकेत नहीं मिल पाया है।

ख़ास बातें
  • शाओमी के इस अपकमिंग फोन में 4500 mAh बैटरी देखने को मिल सकती है
  • फोन Android 12 आधारित MIUI 13 के साथ आने की संभावना है
  • यह 2207122MC मॉडल नम्बर के साथ आएगा, ऐसा कहा गया है
विज्ञापन
Xiaomi 12 Pro शाओमी के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से एक है और कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप भी है। पिछले कुछ समय से खबर आ रही है कि कंपनी Xiaomi 12S Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है और इस फोन में Snapdragon 8 gen 1 प्लस प्रोसेसर होगा। वहीं, एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में MediaTek Dimensity 9000 Soc भी देखने को मिल सकता है। यानि कि फोन के दो वर्जन सामने आ सकते हैं। एक में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा और दूसरे में डाइमेंसिटी चिप होगी। 

Xiaomiui की एक रिपोर्ट में पता चलता है कि, Xiaomi 12S Pro में Dimensity 9000 SoC होगा। इस फोन पर कंपनी काम कर रही है और जल्द ही इसके लीक्स भी सामने आ सकते हैं। Xiaomiui ने फोन के मॉडल नम्बर का पता लगाया और यह 2207122MC मॉडल नम्बर के साथ आएगा, ऐसा कहा गया है। इसी मॉडल नम्बर के आधार पर इस डिवाइस का कोडनेम dauimer रखा गया है। इन सब संकेतों के बाद सामने आया कि dauimer कोड नेम वाला मॉडल Xiaomi 12S Pro Dimensity 9000 वाला एडिशन है। यानि कि फोन को 2 एडिशन में लॉन्च करने की तैयारी कंपनी कर रही है। 

Xiaomi 12S Pro की लॉन्च डेट के बारे में अभी तक कोई संकेत नहीं मिल पाया है। लेकिन Mi code में फोन का स्पॉट किया जाना इस बात का संकेत है कि फोन के लॉन्च होने में बहुत ज्यादा समय नहीं रह गया है। अभी तक फोन की स्पेसिफिकेशंस को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसकी स्पेसिफिकेशंस का अनुमान लगाया जा सकता है। 
 

Xiaomi 12S Pro specifications (expected)

Xiaomi 12S Pro में 6.55 इंच साइज का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 1080 x 2400 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 402 PPI पिक्सल डेंसिटी दी जा सकती है। फोन में 64 मेगापिक्ल का ट्रिपल कैमरा होने की उम्मीद है, जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी शामिल होगा। फ्रंट में फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है।   

शाओमी के इस अपकमिंग फोन में 4500 mAh बैटरी देखने को मिल सकती है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इसके Android 12 आधारित MIUI 13 के साथ आने की संभावना है। फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सिलरोमीटर, कम्पास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर्स देखने को मिल सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »