अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट

Xiaomi ने अपने कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म कर दिया है, जिससे अब इन डिवाइस को कोई नया अपडेट या सिक्योरिटी पैच नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मार्च 2026 19:16 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने कई स्मार्टफोन्स के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट पूरी तरह बंद किया
  • Xiaomi 12 सीरीज और Redmi Note 12 5G लिस्ट में शामिल
  • हार्डवेयर लिमिटेशन के चलते कंपनी ने लिया अपडेट बंद करने का फैसला

Xiaomi 12 सीरीज और Redmi Note 12 5G को अब नहीं मिलेंगे अपडेट

Xiaomi अपने कुछ पुराने स्मार्टफोन्स के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म करने जा रही है। कंपनी के सिक्योरिटी सेंटर और Android Enterprise Recommended (AER) डेटा के मुताबिक अब Xiaomi 12 सीरीज और Redmi Note 12 5G को कोई नया OTA अपडेट, सिक्योरिटी पैच या फीचर अपडेट नहीं मिलेगा। इसका मतलब है कि ये सभी डिवाइस अब आधिकारिक तौर पर End-of-Life (EOL) कैटेगरी में आ गए हैं और इन्हें आगे कोई सॉफ्टवेयर सपोर्ट नहीं दिया जाएगा।

इस लिस्ट में Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro शामिल हैं, जिन्हें Android 15 और HyperOS 3.0 तक अपडेट मिला था, जो अब इनका फाइनल वर्जन रहेगा। वहीं Xiaomi 12 Lite को Android 14 और HyperOS 1.0 तक सपोर्ट मिला, जबकि Redmi Note 12 5G Android 14 और HyperOS 2.0 पर ही रुक गया है। कंपनी के मुताबिक ये सभी डिवाइस अब अपने अपडेट साइकल के अंत तक पहुंच चुके हैं।

XiaomiTime के मुताबिक, इस फैसले के पीछे सिर्फ समय नहीं बल्कि हार्डवेयर लिमिटेशन भी एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। खासतौर पर Xiaomi 12 सीरीज में इस्तेमाल किया गया Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर पहले से ही थर्मल इश्यू और ज्यादा पावर कंजम्प्शन के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे में नए और भारी सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ ये चिपसेट स्टेबल परफॉर्मेंस देने में सक्षम नहीं माना जा रहा।

कंपनी का कहना है कि जैसे-जैसे HyperOS ज्यादा एडवांस और AI फीचर्स से लैस होता जा रहा है, इन पुराने प्रोसेसर पर उसे चलाना मुश्किल हो रहा है। इससे यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होने के बजाय खराब हो सकता है, जैसे ओवरहीटिंग या परफॉर्मेंस ड्रॉप की समस्या।

ऐसे में Xiaomi ने इन डिवाइस के लिए अपडेट बंद करने का फैसला लिया है, ताकि यूजर्स को खराब या अनस्टेबल सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस न मिले। हालांकि जिन यूजर्स के पास ये स्मार्टफोन्स हैं, वो अभी भी अपने डिवाइस को इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आगे कोई सिक्योरिटी अपडेट या नया फीचर नहीं मिलेगा

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.