12GB तक रैम के साथ Xiaomi 12 सीरीज़ का हुआ ग्लोबल लॉन्च

चीन में Xiaomi 12 के बेस वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन (लगभग 44,300 रुपये) है, जबकि Xiaomi 12 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत 4,699 युआन (लगभग 56,300 रुपये) है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 15 मार्च 2022 21:47 IST
ख़ास बातें
  • 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है सीरीज़
  • Xiaomi 12 और 12 Pro में मिलता है Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर
  • Xiaomi 12X में दिया गया है Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट
Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। तीनों स्मार्टफोन चीनी टेक दिग्गज के स्मार्टफोन की फ्लैगशिप सीरीज़ का हिस्सा हैं। Xiaomi ने Xiaomi 12 सीरीज़ को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया था। Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट पर काम करते हैं, जबकि Xiaomi 12X स्मार्टफोन Snapdragon 870 चिपसेट पर काम करता है। तीनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है।
 

Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro, Xiaomi 12X price, availability

Xiaomi 12 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $749 (लगभग 57,200 रुपये) है। Xiaomi 12 Pro के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $999 (लगभग 76,300 रुपये) है, जबकि Xiaomi 12X के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $649 (लगभग 49,600 रुपये) है। Xiaomi के तीनों स्मार्टफोन ब्लू, ग्रे और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
Advertisement

इसके विपरीत, चीन में Xiaomi 12 के बेस वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन (लगभग 44,300 रुपये) है, जबकि Xiaomi 12 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत 4,699 युआन (लगभग 56,300 रुपये) है। Xiaomi 12X के बेस वेरिएंट की कीमत 3,199 युआन (करीब 38,350 रुपये) है।
 

Xiaomi 12 specifications

Xiaomi 12 स्मार्टफोन Android पर आधारित MIUI 13 पर चलता है। इसमें 6.28-इंच का FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। डिस्प्ले में 1,000 nits पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विज़न सपोर्ट है। स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

ऑप्टिक्स की बात करें, तो Xiaomi 12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी SONY IMX766 सेंसर, f/2.4 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

Xiaomi 12 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2, GPS/ A-GPS, NFC, इन्फ्रारेड (IR), और एक USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। Xiaomi 12 डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है और इसमें हरमन कार्डन-ट्यून स्टीरियो स्पीकर हैं। फोन में HiRes ऑडियो के लिए भी सपोर्ट है।
Advertisement

Xiaomi 12 में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी है। फोन में 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। इसके अलावा, Xiaomi 12 का डाइमेंशन 152.7x69.9x8.16mm और वज़न 180 ग्राम है।
 

Xiaomi 12 Pro specifications

फ्लैगशिप Xiaomi 12 Pro भी MIUI 13 पर चलता है। यह 6.73-इंच WQHD+ (1,440x3,200 पिक्सल) E5 AMOLED डिस्प्ले से लैस है, जो 1,500 nits पीक ब्राइटनेस, 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट,  240Hz टच सैंपलिंग रेट, और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें कम तापमान वाली पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) बैकप्लेन टेक्नोलॉजी भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल Apple अपने प्रीमियम iPhone मॉडल पर करता है। Xiaomi 12 Pro में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट मिलता है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

Xiaomi 12 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है। हालांकि, इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX707 प्राइमरी सेंसर और f/1.9 अपर्चर के साथ दो 50-मेगापिक्सल के पोर्ट्रेट और मैक्रो सेंसर मिलते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

Xiaomi 12 Pro पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS, NFC, इन्फ्रारेड (IR), और एक USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। यह फोर-यूनिट स्पीकर सिस्टम से लैस है, जिसमें बेहतर ऑडियो अनुभव देने के लिए एक समर्पित ट्वीटर शामिल है। स्पीकर सिस्टम हरमन कार्डन ट्यूनिंग के साथ आता है।
Advertisement

Xiaomi 12 Pro में 4,600mAh की बैटरी है, जो 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसका डाइमेंशन 163.6x74.6x8.16mm और वज़न 205 ग्राम है।
 

Xiaomi 12X specifications

Xiaomi 12X स्टैंडर्ड Xiaomi 12 का थोड़ा अलग है। इसमें समान डिस्प्ले, कैमरा सेटअप, साथ ही बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशन्स हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में केवल प्रोसेसर का ही अंतर है। Xiaomi 12X में Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट मिलता है, जो 8GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जुड़ा है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality
  • Crisp 120Hz AMOLED display
  • Quick 120W wired charging
  • Powerful speakers
  • Good camera performance
  • Bad
  • No official IP rating
  • No macro camera or shooting mode
  • Gets hot while recording video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,200 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi 12, Xiaomi 12 Series
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  6. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  10. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.