• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • चाइनीज मोबाइल कंपनी का दुनिया में जलवा, सिर्फ Redmi Note सीरीज के बेच डाले 30 करोड़ फोन, फेल हुए Apple और Samsung

चाइनीज मोबाइल कंपनी का दुनिया में जलवा, सिर्फ Redmi Note सीरीज के बेच डाले 30 करोड़ फोन, फेल हुए Apple और Samsung

Xiaomi ने ग्लोबल लेवल पर 300 मिलियन से ज्यादा Redmi Note सीरीज स्मार्टफोन बेचे हैं। Redmi Note सीरीज ने एक और उपलब्धि हासिल की है।

चाइनीज मोबाइल कंपनी का दुनिया में जलवा, सिर्फ Redmi Note सीरीज के बेच डाले 30 करोड़ फोन, फेल हुए Apple और Samsung
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने 300 मिलियन से ज्यादा Redmi Note सीरीज स्मार्टफोन बेचे हैं।
  • कंपनी Redmi Note 12 सीरीज लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है।
  • वर्तमान में शाओमी दो अलग-अलग Redmi Note लाइनअप बेचती है।
विज्ञापन
Xiaomi ने ग्लोबल लेवल पर 300 मिलियन से ज्यादा Redmi Note सीरीज स्मार्टफोन बेचे हैं। Redmi Note सीरीज ने एक और उपलब्धि हासिल की है। Xiaomi का कहना है Redmi Note सीरीज की सिर्फ भारत में ही 72 मिलियन यूनिट से ज्यादा की हो चुकी है।

Xiaomi इंटरनेशनल मार्केट्स में Redmi Note 12 सीरीज लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। कंपनी की भारतीय डिवीजन ने देश में इन फोन्स की आगामी रिलीज के लिए प्रमोशन शुरू कर दिया है। इसी के चलते कंपनी पुराने Redmi Note मॉडल के कॉम्पीटिशन और डाटा शेयर कर रही है। अक्टूबर 2021 में  Redmi Note सीरीज की ग्लोबल सेल्स 240 मिलियन यूनिट रही। एक साल से थोड़ा समय ज्यादा होने के बाद यह डाटा अब 60 मिलियन यूनिट से ज्यादा हो गया है।
Redmi Note सीरीज की सेल्स में बढ़ोतरी के पीछे की वजह कंपनी द्वारा जारी किए गए कई मॉडल्स हो सकते हैं। किसी भी प्रकार से 2022 में सेल्स में गिरावट आई है, क्योंकि कंपनी ने बीते साल 5 महीने के अंदर ही 40 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बेचीं।
वर्तमान में शाओमी दो अलग-अलग Redmi Note लाइनअप बेचती है, जिसमें एक चीन के लिए और दूसरा ग्लोबल मार्केट के लिए उपलब्ध है। वहीं कंपनी कुछ एरिया में स्पेशल मॉडल भी बेचती है। इसी प्रकार इन दिनों Redmi Note की एक जरनेशन के तहत लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।

अफवाहों के मुताबिक, इंटरनेशल मार्केट्स में Redmi Note 12 सीरीज में कम से कम 4 मॉडल हो सकते हैं,जिसमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro 5G शामिल हो सकते हैं। इन डिवाइस के Redmi Note 12 मॉडल से अलग होने की उम्मीद है जो अक्टूबर के आखिर में चीन में ऑफिशियल लॉन्च हुआ था। आगामीRedmi Note 12 लाइनअप में क्या कुछ खास होगा इसकी जानकारी आपको जल्द ही पता लग जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »