8GB रैम और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा Xiaomi 12 का ग्लोबल वेरिएंट! गीकबेंच लिस्टिंग से मिले संकेत...

टिपस्टर के अनुसार, Xiaomi 12 Ultra स्मार्टफोन को इस साल लॉन्च किया जाएगा, जिसमें बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 21 जनवरी 2022 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 चीन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ हो चुका है लॉन्च
  • ग्लोबली फरवरी में लॉन्च हो सकता है शाओमी 12 फोन
  • Xiaomi 12 Ultra में मिल सकता है बड़ा कैमरा मॉड्यूल
Xiaomi 12 को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था और अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी का इस लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह ग्लोबली लॉन्च होगा। चीन से बाहर लॉन्च से पहले शाओमी 12 स्मार्टफोन गीकबेंच साइट पर स्पॉट किया गया है, जिसके जरिए फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8 जीबी रैम की जानकारी प्राप्त हुई है। शाओमी 12 स्मार्टफोन गीकबेंच पर एंड्रॉयड 12 के साथ स्पॉट हुआ है। बता दें, कंपनी ने Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X स्मार्टफोन्स को दिसंबर महीने में चीन में लॉन्च किया था।

Xiaomi 12 स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट की गीकबेंच लिस्टिंग को सबसे पहले Notebook Check द्वारा स्पॉट किया गया था, जिसके मुताबिक यह जानकारी मिली है कि यह फोन ग्लोबली 8 जीबी रैम से लैस होगा। बता दें, यह फोन चीन में 12 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग में फोन Xiaomi 12 2201123G के रूप में लिस्ट है और मदरबोर्ड की जगह ‘taro' को जगह दी गई है, जो कि Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर हो सकता है। Xiaomi 12 2201123G, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह फोन का ग्लोबल वेरिएंट होगा। गीकबेंच पर फोन का सिंगल कोर स्कोर 711 और मल्टी-कोर स्कोर 2834 है।
Advertisement

आपको बता दें, दिसंबर महीने में कंपनी ने चीन में Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। शाओमी 12 का चीनी वर्ज़न Android 12 आधारित MIUI 13 पर काम करता है। फोन में 6.28 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मिलता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है, जो कि 12 जीबी LPDDR5 रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगपिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 

इस बीच टिपस्टर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर आगामी Xiaomi 12 Ultra की जानकारी दी है। चीनी कंपनी ने पिछले महीने Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro दोनों फोन को लॉन्च किया था, लेकिन उसके Xiaomi 12 Ultra स्मार्टफोन को उस वक्त लॉन्च नहीं किया गया था। टिपस्टर के अनुसार, स्मार्टफोन को इस साल लॉन्च किया जाएगा, जिसमें बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। टिप्सटर ने फोन के रियर पैनल का रफ स्कैच पोस्ट में शेयर किया है। स्कैच में सेंटर-अलाइंड कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, जो कि Vivo की कथित X80 सीरीज़ का स्मार्टफोन जैसा है।
Advertisement

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी 12 अल्ट्रा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें सबसे पावरफुल टेलीफोटो सेंसर मौजूद होगा। यह फोन फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। टिप्सटर ने इससे पहले खुलासा किया था कि शाओमी 12 अल्ट्रा कंपनी का पहला फोन होगाजिसमें हाई ऑप्टिकल ज़ूम लेंस मौजूद होगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality
  • Crisp 120Hz AMOLED display
  • Quick 120W wired charging
  • Powerful speakers
  • Good camera performance
  • Bad
  • No official IP rating
  • No macro camera or shooting mode
  • Gets hot while recording video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,200 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.