Amazon सेल में यह है सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) पर ऑफर्स की बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। अगर आप देश का सबसे सस्ता 5G Smartphone के बारे में जानना चाहते हैं।

Amazon सेल में यह है सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत

Photo Credit: Amazon

Samsung Galaxy M13 5G में 5000एमएएच की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M13 5G में 5000एमएएच की बैटरी है।
  • Samsung Galaxy M13 5G में 50MP का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy M13 5G को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
सितंबर का आज आखिरी दिन है, लेकिन अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) पर ऑफर्स की बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। अगर आप देश का सबसे सस्ता 5G Smartphone के बारे में जानना चाहते हैं या खरीदा चाहते हैं तो हम आपको Samsung Galaxy M13 5G के बारे में बता रहे हैं। जी हां यह अमेजन सेल के दौरान बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। Samsung Galaxy M13 5G दमदार फीचर्स से लैस मार्केट का सबसे किफायती 5जी स्मार्टफोन है। आइए सैमसंग के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Samsung Galaxy M13 5G पर ऑफर


Samsung Galaxy M13 5G के 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरज वेरिएंट को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि इस स्मार्टफोन की असली कीमत 16,999 रुपये है। सेल में इस स्मार्टफोन पर 29 प्रतिशत यानी कि 5 हजार रुपये की बचत का मौका मिल रहा है।

बैंक ऑफर की बात की जाए तो एसबीआई डेबिट कार्ड से पेमेंट पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है जो कि अधिकतम 750 रुपये तक हो सकता है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1000 रुपये तक और क्रेडिट कार्ड नॉन ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1250 रुपये तक बचत हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज करने पर 11,350 रुपये की बचत की जा सकती है। एक्सचेंज ऑफर पूरा लगाने के बाद प्रभावी कीमत रुपये तक हो सकती है। ध्यान दें कि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर होता है।
 

Samsung Galaxy M13 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Galaxy M13 5G में 5000एमएएच की बैटरी है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज है और रैम को 8GB तक बढ़ा सकते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर बेस्ड One UI Core 4 पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का पहला कैमरा और 2MP का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5000mAH की बैटरी दी गई है। कंपनी इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी दी गई है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »