शाओमी एमआई 4 के लिए विंडोज 10 मोबाइल अब उपलब्ध है

शाओमी एमआई 4 के लिए विंडोज 10 मोबाइल अब उपलब्ध है
विज्ञापन
शाओमी ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ पार्टनरशिप में अपने फ्लैगशिप एमआई 4 एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए विंडोज 10 मोबाइल रॉम उपलब्ध करा दिया है। विंडोज 10 मोबाइल रॉम सिर्फ एलटीई वर्ज़न वाले हैंडसेट के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह उन एमआई 4 हैंडसेट को सपोर्ट नहीं करेगा जो एलटीई वर्ज़न फ़ीचर से लैस नहीं हैं। गौर करने वाली बात है कि भारत में नॉन-एलटीई वर्ज़न को ही लॉन्च किया गया था।

एमआईयूआई के फोरम पोस्ट के जरिए कंपनी ने एमआई 4 हैंडसेट के लिए माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर (डाउनलोड करें) की उपलब्धता का ऐलान किया। फोरम में लिखा गया है कि इच्छुक यूज़र को इसके लिए विंडोज इंसाइडर प्रोग्राम के लिए साइन अप करना होगा। हालांकि, लेटेस्ट रॉम को इस्तेमाल करने के लिए एमआई 4 के एलटीई वेरिएंट की ज़रूरत पडे़गी।

शाओमी के एक प्रवक्ता ने इस हफ्ते ही गैजेट्स 360 को बताया था, ''यह कोशिश माइक्रोसॉफ्ट के नेतृत्व में की गई है। जिस बिल्ड को तैयार किया गया है वह एमआई 4 की चीन वर्ज़न पर ही काम करता है।'' प्रवक्ता की जानकारी के मुताबिक, इस रॉम को किसी अन्य मार्केट में नहीं उपलब्ध कराया जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि विंडोज ओएस को लेकर माइक्रोसॉफ्ट और चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी के बीच 9 महीने पहले समझौता हुआ था। इस हफ्ते की शुरुआत में शाओमी के प्रेसिडेंट और सह-संस्थापक लिन बिन ने इसे आम यूज़र के लिए उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी थी।

कुछ उत्साही यूज़र्स ने इंटरनेट पर शाओमी एमआई 4 एंड्रॉयड हैंडसेट पर माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं। हम स्वत्रंत तौर पर इन निर्देशों को प्रमाणित नहीं कर सकते।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  2. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  3. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  5. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  8. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  9. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  10. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »