WhatsApp पर वीडियो शेयर करने से पहले कर सकेंगे 'Mute', फीचर की टेस्टिंग शुरू!

ऐप के बीटा वर्ज़न के लिए इस फीचर को रिलीज़ करने का मतलब है कि व्हाट्सऐप बीटा यूज़र्स के माध्यम से इस फीचर से संबंधित फीडबैक लिया जाएगा और सुनिश्चित किया जाएगा कि इस फीचर कोई गंभीर समस्या या बग मौजूद तो नहीं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 8 फरवरी 2021 17:51 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp वीडियो म्यूट करने के लिए देगा वॉल्यूम आइकन
  • Android के लिए WhatsApp 2.21.3.13 बीटा में मिलेगा नया फीचर
  • ‘Multi-device' फीचर पर भी पिछले दिनों शुरू हुई थी टेस्टिंग
WhatsApp कथित रूप से इन दिनों अपने नए फीचर Mute Video की टेस्टिंग कर रहा है, जिसमें यूज़र्स किसी वीडियो को दूसरे यूज़र को भेजने से पहले म्यूट कर सकेंगे। इस फीचर को फिलहाल व्हाट्सऐप बीटा यूज़र्स के लिए रोलआउट किया गया है। हालांकि, इसका इस्तेमाल केवल वही यूज़र्स कर पाएंगे, जो कि व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न 2.21.3.13 पर होंगे। ऐप के बीटा वर्ज़न के लिए इस फीचर को रिलीज़ करने का मतलब है कि व्हाट्सऐप बीटा यूज़र्स के माध्यम से इस फीचर से संबंधित फीडबैक लिया जाएगा और सुनिश्चित किया जाएगा कि इस फीचर कोई गंभीर समस्या या बग मौजूद तो नहीं।  

WhatsApp बीटा यूज़र्स, जो भी लेटेस्ट वर्ज़न 2.21.3.13 पर हैं उन्हें यह नया Mute video फीचर प्राप्त होगा। इस फीचर की मदद से वह किसी वीडियो क्लिप को दूसरे कॉन्टेक्ट्स से साझा करने से पहले वीडियो को म्यूट कर सकेंगे। व्हाट्सऐप फीचर ट्रेकर WABetaInfo की रिपोर्ट में दिखा है कि म्यूट वीडियो विकल्प वीडियो-एडिटिंग स्क्रीन पर स्थित होगा। जो कि वॉल्यूम आइकन के रूप में यूज़र्स को प्राप्त होगा, इस आइकन पर क्लिक करके वह शेयर करने वाली वीडियो को प्ले होने से पहले ही म्यूट कर सकेंगे।
Advertisement
 
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि यह फीचर ऐप के स्टेबल वर्ज़न में कब-तक लाया जाएगा।

गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी कि व्हाट्सऐप Multi-device सपोर्ट फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो कि यूज़र्स को एक-साथ कई डिवाइस पर व्हाट्सऐप एक्सेस करने की सुविधा देता है। यह फीचर एंड्रॉयड के लिए WhatsApp 2.21.1.1 बीटा वर्ज़न में मिला था।
Advertisement

फेसबुक के स्वामित्व वाली मैसेजिंग कंपनी इस साल की शुरुआत में अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी की वजह से विवादों में घिर गई थी, जिस कारण कई यूज़र्स ने व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म को छोड़ दूसरी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को अपना लिया था जिसमें Telegram और Signal आदि शामिल है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में दिखा था कि टेलीग्राम सबसे ज्यादा डाउनलोड नॉन-गेमिंग ऐप है, जिसे वर्ल्ड वाइड जनवरी 2021 में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Beta, WhatsApp Mute Videos
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.