Vodafone ने पेश किया आईटेल ए20 4जी स्मार्टफोन, प्रभावी कीमत है 1,590 रुपये

ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ने के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने मोबाइल निर्माता कंपनियों के साथ साझेदारी में हैंडसेट पेश करने वाली जो रणनीति अपनाई है, उस पर काम जारी है। अब वोडाफोन ने आईटेल मोबाइल के साथ साझेदरी में आईटेल ए20 पेश किया है जिसकी प्रभावी कीमत 1,590 रुपये होगी।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2017 15:33 IST
ख़ास बातें
  • itel A20 का दाम 3,690 रुपये है
  • कंपनी की तरफ 2,100 रुपये कैशबैक मिलेगा
  • इस ऑफर की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है
ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ने के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने मोबाइल निर्माता कंपनियों के साथ साझेदारी में हैंडसेट पेश करने वाली जो रणनीति अपनाई है, उस पर काम जारी है। अब वोडाफोन ने आईटेल मोबाइल के साथ साझेदरी में आईटेल ए20 पेश किया है जिसकी प्रभावी कीमत 1,590 रुपये होगी। जानकारी दी गई है कि itel A20 का दाम 3,690 रुपये है और कंपनी की तरफ 2,100 रुपये कैशबैक मिलेगा। इस पार्टनरशिप के ज़रिए कंपनी ज़्यादातर फीचर फोन यूज़र को वोडाफोन 4जी नेटवर्क से जोड़ना चाहती है।

ऑफर का फायदा उठाने के लिए आईटेल और वोडाफोन के ग्राहकों को 3,690 रुपये देकर आईटेल ए20 स्मार्टफोन खरीदना होगा। अब कैशबैक पाने के लिए अगले 18 महीने तक हर महीने कम से कम 150 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। ग्राहक चाहें तो एक बार में 150 रुपये या महंगे पैक से रीचार्ज करा सकते हैं। उनके पास छोटी राशि वाले पैक चुनने का भी विकल्प होगा। कैशबैक पाने के लिए कम से कम 150 रुपये का रीचार्ज अनिवार्य है। लगातार 18 महीने ऐसा करने के बाद ग्राहकों को 900 रुपये कैशबैक मिलेगा। अगर ग्राहक अगले 18 महीने और 150 रुपये के हिसाब से रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें 1,200 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है।
Advertisement

यह भी जानकारी दी गई है कि कैशबैक की राशि वोडाफोन के एम-पैसा वॉलेट में आएगी। यूज़र इस पैसे का इस्तेमाल रीचार्ज, बिल भुगतान, पैसा ट्रांसफर और कैश निकालने के लिए कर सकते हैं।
 

आईटेल ए20 के स्पेसिफिकेशन

आईटेल ए20 एक 4जी वीओएलटीई हैंडसेट है। इसमें वीडियो ओवर एलटीई सपोर्ट भी मौज़ूद है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन को रफ्तार देने के लिए कंपनी ने 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। दावा किया गया है कि 1500 एमएएच की लिथियम इयॉन बैटरी मजबूत बैटरी लाइफ देगी।
Advertisement

ज्ञात हो कि वोडाफोन ने इससे पहले माइक्रोमैक्स के साथ साझेदारी का ऐलान किया था। ऑफर की बात करें तो वोडाफोन चार माइक्रोमैक्स फोन पर कैशबैक दे रही है। इनमें माइक्रोमैक्स भारत 2 प्लस, माइक्रोमैक्स भारत 3, माइक्रोमैक्स भारत 4 और माइक्रोमैक्स कैनवस 1 शामिल हैं। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए मौज़ूदा और नए ग्राहकों को ऊपर बताए गए किसी भी स्मार्टफोन को खरीदना होगा। इसके बाद 36 महीनों के लिए कम से कम 150 रुपये प्रति महीने का रीचार्ज कराना होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

1700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

480x800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Itel A20, Itel A20 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.