Vivo Z5 होगा 31 जुलाई को लॉन्च, तीन रियर कैमरे से हो सकता है लैस

Vivo Z5 के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं। इसमें 6.38 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले पैनल और 4,420 एमएएच की बैटरी होने का दावा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जुलाई 2019 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Z5 को पहले चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा
  • वीवो ने इस हैंडसेट को लॉन्च करने के संबंध में आधिकारिक ऐलान किया
  • वीवो ज़ेड5 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने का खुलासा

Vivo Z5 के दो वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च

वीवो ने ऐलान किया है कि कंपनी की ज़ेड सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन को Vivo Z5 के नाम से जाना जाएगा और यह 31 जुलाई को लॉन्च होगा। वीवो ने अपने घरेलू मार्केट में वीवो ज़ेड5 के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेज दिए हैं। लॉन्च टीज़र्स पर गौर करें तो प्रतीत होता है कि यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और तीन रियर कैमरे से लैस होगा। गौर करने वाली बात है कि वीवो ज़ेड5 को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था। इससे फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। इसके अलावा फोन के ग्लॉसी बैकपैनल और वाटरड्रॉप नॉच की भी झलक मिली थी।

वीवो ने एक वीबो पोस्ट के ज़रिए जानकारी दी है कि 31 जुलाई को वीवो ज़ेड5 से पर्दा उठेगा। इसके अलावा कंपनी द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट से प्रतीत होता है कि इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। वैसे, टीना में इस्तेमाल की गई तस्वीरों में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर ना होने से इस दावे को बल ही मिला है।
 

Vivo Z5 में हो सकता है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

टीना पर हैंडसेट को Vivo V1921A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह वीवो ज़ेड5 है। इसमें 6.38 इंच फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले पैनल है और यह 4,420 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 159.53 x 75.23 x 8.13 मिलीमीटर होगा। इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। तस्वीरों में ब्लैक वेरिएंट को दिखाया गया है और इसके अलावा गोल्ड वेरिएंट का भी ज़िक्र है।

टीना पर 6 जीबी और 8 जीबी रैम को लिस्ट किया गया है। स्टोरेज के भी दो विकल्प बताए गए हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। संभवतः फोन के दो वेरिएंट होंगे- 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। वीवो ज़ेड5 प्रो में तीन रियर कैमरे होने का दावा है। एक 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के कैमरे काम करेंगे। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर होने का ज़िक्र है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo Z5, Vivo Z5 Specifications, Vivo Z5 Launch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.