Vivo Z3i स्मार्टफोन लॉन्च, 6 जीबी रैम और 24 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस

Vivo ने चीनी मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Z3i लॉन्च किया है। दरअसल, यह मिड-रेंज स्मार्टफोन भारत में सितंबर में लॉन्च किए गए Vivo V11 स्मार्टफोन का चीनी अवतार है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2018 18:51 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Z3i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस पर चलेगा
  • मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर से लैस है वीवो ज़ेड3आई
  • वीवो ज़ेड3आई के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
Vivo ने चीनी मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Z3i लॉन्च किया है। दरअसल, यह मिड-रेंज स्मार्टफोन भारत में सितंबर में लॉन्च किए गए Vivo V11 स्मार्टफोन का चीनी अवतार है। दोनों ही स्मार्टफोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक मेल खाते हैं, लेकिन डिवाइस के अंदर कुछ अंतर भी हैं। Vivo V11 और Vivo Z3i की तुलना करें तो दोनों फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, रैम और बैटरी एक समान हैं। लेकिन कैमरा व इनबिल्ट स्टोरेज में अंतर है। ऐसा प्रतीत होता है कि वीवो ज़ेड3आई हैंडसेट चीन में ही लॉन्च किए गए Vivo Z1i का अपग्रेड है। अहम खासियतों की बात करें यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 

Vivo Z3i कीमत

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Vivo ने अपने Vivo Z3i स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2,398 चीनी युआन (करीब 25,600 रुपये) है। यह फोन ऑरोरा ब्लू और मिलेनियम पिंक रंग में आता है। वहीं, भारत में Vivo V11 को 22,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। ताज़ा कटौती के बाद इसकी कीमत 20,990 रुपये हो गई है।
Advertisement
 

Vivo Z3i स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo Z3i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस पर चलेगा। फोन में कंपनी का जोवी एआई इंजन है। हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। ये सारे फीचर वीवो वी11 में भी हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो ज़ेड3आई के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। वहीं, भारत में Vivo V11 हैंडसेट 16 मेगापिक्सल+ 5 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप के साथ आता है। Vivo Z3i का फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है जबकि Vivo V11 का 25 मेगापिक्सल का। Vivo Z3i की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

Vivo Z3i के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, जीपीएस, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन फेस रिकग्निशन फीचर से लैस है। हैंडसेट की बैटरी 3315 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 155.97x75.63x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 163.7 ग्राम।


Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3315 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.