Vivo Z1x होगा 6 सितंबर को लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशन, और अन्य फीचर्स

Vivo Z1x Launch Date in India: वीवो ज़ेड1एक्स भारत में 6 सितंबर को लॉन्च होगा और यह एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बेचा जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले हमें यह है पता...

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 3 सितंबर 2019 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Z1x होगा 6 सितंबर को भारत में लॉन्च
  • वीवो जेड1एक्स हो सकता है मिड-रेंज स्मार्टफोन
  • Vivo Z1x Specifications आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक

Vivo Z1x India Launch: वीवो जेड1एक्स होगा 6 सितंबर को लॉन्च

Photo Credit: Vivo

Vivo Z1x Launch Date in India: वीवो ज़ेड1एक्स भारत में 6 सितंबर को लॉन्च होगा और यह एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बेचा जाएगा। पिछले सप्ताह वीवो ज़ेड1एक्स के सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए थे। Vivo Z1x एक मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें कुछ शानदार फीचर्स दिए जा सकते हैं। याद करा दें कि Vivo ने इस साल के शुरुआत में ज़ेड सीरीज़ को भारत में उतारा था, कंपनी ने सबसे पहले इस सीरीज़ के अंतर्गत Vivo Z1 Pro को लॉन्च किया था। वीवो ज़ेड1 प्रो स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम, 5,000 एमएएच की बैटरी, गेम मोड 5.0 फीचर से लैस है।
 

Vivo Z1x India Launch: वीवो ज़ेड1 एक्स की लॉन्च तारीख

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया है, वीवो 6 सितंबर को भारत में Vivo Z1x स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। वीवो जेड1एक्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। वीवो ने पिछले हफ्ते लॉन्च तारीख की घोषणा की थी। वीवो जेड1एक्स कंपनी की जेड सीरीज़ का दूसरा स्मार्टफोन है जिसे भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है।
Advertisement
 

Vivo Z1x price in India (उम्मीद)

वीवो जेड1एक्स के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है लेकिन हैंडसेट की कीमत से पर्दा उठना अब भी बाकी है। वीवो जेड1एक्स दिखने में Vivo Z5 का ही अवतार लगता है। याद करा दें कि वीवो जेड5 को जुलाई में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था, इसकी शुरुआती कीमत 1,598 चीनी युआन (लगभग 16,000 रुपये) है, यह दाम 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।  

वीवो जेड1 सीरीज़ के अंतर्गत Vivo Z1 Pro को भी उतारा जा चुका है, इस स्मार्टफोन को जुलाई में लॉन्च किया गया है। वीवो ज़ेड1 प्रो की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जा रहा है। सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसे 17,990 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Vivo Z1x specifications और फीचर्स (उम्मीद)

कंपनी की वेबसाइट पर आधिकारिक वीवो जेड1एक्स लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर Snapdragon 712 प्रोसेसर के बेंचमार्क स्कोर को भी पोस्ट किया है और इसकी तुलना Snapdragon 710 और Snapdragon 660 से की गई है।

Vivo Z1x में 22.5 वॉट वीवो फ्लैशचार्ज तकनीक का इस्तेमाल होगा, जो सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का टॉक-टाइम देने का वादा करती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वीवो का दावा है कि यह सिर्फ 0.48 सेकंड में फोन को अनलॉक कर सकता है।
Advertisement

पिछले हफ्ते लीक से इस बात का संकेत मिला था कि Vivo Z1x एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें 6.38 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। फोन को स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी।

अब बात कैमरे की। वीवो ज़ेड1एक्स में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का हो सकता है जो Sony IMX582 सेंसर के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और डेप्थ सेंसिंग कैमरे हो सकता है। लीक के अनुसार, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Great battery life
  • Rapid fast charging
  • Bad
  • Large and bulky
  • Poor night mode
  • Funtouch OS needs refinement
  • No expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  5. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  5. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  7. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  8. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  9. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  10. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.