Vivo Z1x में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल कैमरा और 4,500 एमएएच बैटरी होने का दावा

Vivo Z1x Specifications: वीवो ज़ेड1एक्स स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। इसमें 6.38 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 सितंबर 2019 10:26 IST
ख़ास बातें
  • 22.5 वॉट की फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करेगी वीवो ज़ेड1एक्स की बैटरी
  • Vivo Z1x का टीज़र पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा वीवो ज़ेड1एक्स में

Vivo Z1x हो सकता है वीवो ज़ेड1 प्रो का अपग्रेड

Vivo Z1x को भारत में 6 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले फोन के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। फोन का टीज़र पहले ही फ्लिपकार्ट पर ज़ारी हो चुका है। यहां पर हैंडसेट में वाटरड्रॉप नॉच, तीन रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की पुष्टि हो चुकी है। अब इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर सार्वजनिक हुए हैं। पता चला है कि हैंडसेट 4,500 एमएएच की बैटरी और VOOC फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आएगा। याद रहे कि Vivo Z1x फोन को भारत में 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन के बारे में सबसे पहले जानकारी जीएसएमअरिना द्वारा दी गई। पता चला है कि Vivo Z1x एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें 6.38 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। फोन को स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी।
Advertisement

अब बात कैमरे की। वीवो ज़ेड1एक्स में तीन रियर कैमरे होंगे। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। यह एक अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और डेप्थ सेंसिंग कैमरे के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी होगी जो 22.5 वॉट की फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। दावा किया गया है कि यह फोन दो रंग में आएगा। कंपनी ने भी ब्लू और पर्पल ग्लॉसी ग्रेडिएंट फिनिश का टीज़र ज़ारी किया है। Vivo अपनी वेबसाइट पर रुचि के लिए रजिस्ट्रेशन ले रही है। यहां नोटिफाई मी बटन भी लाइव है।
Advertisement

इसके अतिरिक्त Vivo Z1x के आधिकारिक प्रोडक्ट पेज पर बताया गया है कि फोन में 4,500 एमएएच बैटरी होगी। यह कंपनी की 22.5 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। बताया गया है कि फोन में 6.38 इंच का डिस्प्ले होगा, वो भी वाटरड्रॉप नॉच के साथ। प्रोडक्ट पेज से यह भी पता चलता है कि वीवो ज़ेड1एक्स में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा। इसकी मदद से यूज़र्स ज़्यादा डिटेल वाली तस्वीरें ले पाएंगे। वीवो ज़ेड1एक्स की कीमत और उपलब्धता की जानकारी 6 सितंबर को दी जाएगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Great battery life
  • Rapid fast charging
  • Bad
  • Large and bulky
  • Poor night mode
  • Funtouch OS needs refinement
  • No expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Z1x, Vivo Z1x Price, Vivo Z1x Specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.