Vivo Z1x का 8 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम

Vivo Z1x के 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट बीते महीने हुए थे लॉन्च। वीवो ज़ेड1 एक्स के 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट में बाकी स्पेसिफिकेशन आम मॉडल वाले ही हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2019 17:08 IST
ख़ास बातें
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Vivo Z1x में
  • वीवो जे़ड1एक्स में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल
  • 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है Vivo Z1x में

Vivo Z1x है तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

Vivo Z1x के 8 जीबी रैम वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। याद रहे कि करीब महीने भर पहले वीवो  ज़ेड1एक्स के 6 जीबी मॉडल को मार्केट में उतारा गया था। रैम के अलावा नए वेरिएंट के सारे स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल से मेल खाते हैं। अहम खासियतों की बात करें तो वीवो ज़ेड1एक्स तीन रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आता है। Vivo के इस फोन में 22.5 वॉट की फ्लैशचार्ज  टेक्नोलॉजी दी गई है। वीवो ज़ेड1एक्स इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 

Vivo Z1x price in India, launch offers

वीवो ज़ेड1एक्स के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,990 रुपये है। फोन का यह वेरिएंट फ्यूजन ब्लू रंग में मिलेगा। याद रहे कि Vivo ने बीते महीने वीवो ज़ेड1एक्स को 16,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। दोनों ही वेरिएंट फ्यूजन ब्लू और फैंटम पर्पल रंग में मिलते हैं।
Advertisement

कंपनी ने बयान जारी करके बताया है कि फोन के नए वेरिएंट की बिक्री बुधवार से ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में शुरू होगी।


Vivo Z1x Specifications

वीवो ज़ेड1एक्स में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है। कंपनी ने फ्लैश-इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 एआईई प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।

Vivo Z1x की सबसे अहम खासियत है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120.4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल कैमरा है। और साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा भी दिया गया है। रात में बेहतर तस्वीरों के लिए हैंडसेट एआई सुपर नाइट मोड से लैस है। कंपनी ने वीवो ज़ेड1एक्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। फ्रंट कैमरा एआई फेस ब्यूटी, लाइटनिंग, एआर स्टीकर्स, एआई फिल्टर्स जैसे फीचर से लैस है।
Advertisement

वीवो ज़ेड1एक्स में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर हैं। इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 22.5 वॉट की फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Great battery life
  • Rapid fast charging
  • Bad
  • Large and bulky
  • Poor night mode
  • Funtouch OS needs refinement
  • No expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.