Vivo Y93s लॉन्च, 128 जीबी स्टोरेज और 4030 एमएएच बैटरी से है लैस

Vivo ने अपने Vivo Y93s स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। डिज़ाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन बहुत हद तक Vivo Y93 जैसा ही लगता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2018 13:46 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y93s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • 6.2 इंच का एचडी+ (720x1580 पिक्सल) डिस्प्ले है वीवो वाई93एस में
  • वीवो वाई93 का ही वेरिएंट है Vivo Y93s
Vivo ने अपने Vivo Y93s स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। डिज़ाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन बहुत हद तक Vivo Y93 जैसा ही लगता है। हालांकि, Vivo Y93s स्टोरेज और प्रोसेसर के मामले में अलग है। वीवो वाई93एस में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। याद रहे कि Vivo Y93 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही स्मार्टफोन में 6.2 इंच का वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और दो रियर कैमरे हैं।
 

Vivo Y93s की कीमत

वीवो वाई93एस की कीमत VivoY93 से थोड़ी ज़्यादा है। Vivo Y93 का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज 1,698 चीनी युआन में मिलेगा। इसे ज़िक्सिया रेड और ऑरोरा रेड रंग में बेचा जा रहा है। जैसा कि हमने पहले बताया, दिखने में वीवो वाई93एस स्मार्टफोन वीवो वाई93 जैसा ही है।
Advertisement
 

Vivo Y93s स्पेसिफिकेशन

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कागज़ी तौर पर Vivo Y93s बहुत अलग नहीं है। डुअल सिम Vivo Y93s एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटचओेएस 4.5 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1580 पिक्सल) डिस्प्ले है, वो भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 एमटी6762 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
 
Vivo Y93s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रियर कैमरे में फेस वेक, एआई ब्यूटीफिकेशन और एआर स्टीकर्स जैसे एआई फीचर है। इस फोन में कंपनी जोवी का एआई असिस्टेंट है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं। हैंडसेट की बैटरी 4,030 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 155.11x75.09x8.28 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1580 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y93s, Vivo Y93s Price, Vivo Y93s Specifications, Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.